/ Oct 24, 2026

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

शिमला/संजू-:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी,प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान को लेकर सरकार को घेरा। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद वीरभद्र सिंह और उनके परिवार को भूल गई है।उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये देने,रोजगार उपलब्ध करवाने और किसानों-बागवानों से किए गए वादों को लेकर भी कांग्रेस से जवाब मांगा।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में गुटबाजी इस कदर बढ़ गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी एकजुटता नजर नहीं आई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यक्रम में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर दोनों नेता इस आयोजन में क्यों शामिल नहीं हुए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस नेता हर विधानसभा क्षेत्र में वीरभद्र सिंह की तस्वीर लेकर घूमते थे,लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद पार्टी उन्हें और उनके परिवार को भूल गई।उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली और वीरभद्र सिंह की विरासत के प्रति उसके रवैये पर सवालिया निशान बताया।कटासनी में स्टेडियम निर्माण का मुद्दा उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2007 में वीरभद्र सिंह ने स्टेडियम का शिलान्यास किया था, लेकिन लगभग दो दशक बीतने के बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार जाते-जाते स्टेडियम के लिए छह करोड़ रुपये देने की बात कर रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नाम पर बनने वाले इस स्टेडियम के लिए कम से कम 60 करोड़ या 100 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए थे।उन्होंने सवाल किया कि छह करोड़ रुपये में आखिर कितना निर्माण कार्य हो पाएगा। भाजपा सांसद ने इसे वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छोटे से राज्य पर 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होना वित्तीय प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने प्रदेश को वित्तीय संकट की ओर धकेला है।भाजपा सांसद ने दावा किया कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लगभग 8,555 करोड़ रुपये के भुगतान लंबित हैं।उन्होंने कहा कि सरकार को इन देनदारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना चाहिए। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के भुगतान का मुद्दा गंभीर बना हुआ है,जबकि सरकार समोसे की सीआईडी जांच जैसे मामलों में उलझी रही।उन्होंने प्रतिबंधित जंगली मुर्गे से जुड़े मामले का उल्लेख कर भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद, नगर निगम और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। उनके मुताबिक, सरकार अपनी चुनावी गारंटियां पूरी करने में विफल रही है और जनता ने मतदान के जरिए अपना जवाब दिया है।उन्होंने चुनाव करवाने में देरी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव नहीं करवाए जाने का मुद्दा उठाकर उन्होंने इसे कांग्रेस की चुनावी आशंकाओं से जोड़ा।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी गारंटियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका ‘खटाखट-खटाखट’ मॉडल अब खटारा हो चुका है और हिमाचल प्रदेश कर्ज के बोझ तले दब गया है। उन्होंने महिलाओं को 1,500 रुपये देने के वादे, पांच लाख नौकरियां उपलब्ध करवाने की गारंटी और किसानों-बागवानों से किए गए वादों पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के कई दौरे किए,लेकिन प्रदेश की जनता से किए गए वादों को लेकर जवाबदेही नहीं दिखाई। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता क्यों नहीं मिली,रोजगार के अवसर क्यों नहीं बढ़े और बागवानों को उनकी उपज के उचित दाम क्यों नहीं मिले।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता से किए गए वादों का जवाब देना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि गुटबाजी,अधूरी गारंटियां और बढ़ता कर्ज सरकार की विफलताओं को उजागर करते हैं।हालांकि,ये सभी आरोप भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से लगाए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.