/ Oct 24, 2026

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़,41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

राहुल चावला,धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक जांच में Fairplay, Lotus 365 और 100 Panel जैसे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को गेम खेलने और पैसे लगाने के लिए प्रेरित किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों, UPI आईडी और QR कोड का इस्तेमाल कर पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और पैसों के लेनदेन की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को पुलिस थाना कांगड़ा को बीरता क्षेत्र में एक मकान की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही थाना कांगड़ा के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां छह व्यक्ति कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पुलिस के अनुसार,इनमें तीन व्यक्ति हिमाचल प्रदेश और तीन बिहार के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप अपने कब्जे में लिए हैं।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर Fairplay, Lotus 365 और 100 Panel जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पूछताछ के दौरान बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्रोत और उनके इस्तेमाल को लेकर संबंधित व्यक्ति संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस को आशंका है कि विभिन्न राज्यों के बैंक खातों से जुड़ी UPI आईडी और QR कोड के जरिए लोगों से पैसे प्राप्त किए जा रहे थे। इन खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के तौर पर किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में जांच जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना कांगड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित बेटिंग गतिविधियों से प्राप्त धनराशि किन-किन बैंक खातों में जमा हुई और क्या इसे दूसरे राज्यों या विदेश में भी ट्रांसफर किया गया।इस मामले में तरुण नाम के व्यक्ति को मुख्य संचालक बताए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में उसकी भूमिका सहित अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि फिलहाल छह लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।पुलिस बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप के तकनीकी विश्लेषण के साथ बैंक खातों के लेनदेन की पड़ताल कर रही है।जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि नेटवर्क का संचालन स्थानीय स्तर पर हो रहा था या इसके तार अन्य राज्यों और विदेशों से भी जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.