/ Oct 24, 2026

हरोली ड्रग पार्क के पहले चरण में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

ऊना,राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हरोली ड्रग पार्क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा।वहीं,कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति और वोट चोरी के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

ड्रग पार्क में देरी के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरोली का ड्रग पार्क मोदी सरकार की ओर से देश को दिए गए तीन ड्रग पार्कों में से एक है।केंद्र सरकार अपने हिस्से की पहली किश्त जारी कर चुकी है,लेकिन इसके बावजूद परियोजना के पहले चरण का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक पहले चरण को पूरा करने की समयसीमा तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके लिए उन्होंने पूरी तरह प्रदेश की सुक्खू सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से दूसरी किश्त जारी करने की प्रक्रिया पहले चरण का काम पूरा होने और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के दावे पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के एनडीए सहयोगियों के समर्थन से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत देश में सत्ता परिवर्तन संबंधी बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया।उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत जनादेश दिया है और कांग्रेस केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर अराजकता फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में चुनाव जीतती है,वहां वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठाती,जबकि हारने पर इसी मुद्दे को लेकर सवाल खड़े करती है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम दो स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज है और नियमों के अनुसार एक स्थान से नाम हटाया जाता है,तो इसमें गलत क्या है।उनके अनुसार,कांग्रेस इस मुद्दे को उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर भी निशाना साधा।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी होने की बात कही।उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर आपसी खींचतान के कारण कांग्रेस लगातार राजनीतिक विवादों में घिरी हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.