/ Oct 31, 2026

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था पर पड़ने वाले इसके संभावित प्रभावों का तथ्यात्मक विश्लेषण सार्वजनिक किया जाए।वहीं,विधेयक के विरोध में विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी भी काले रिबन लगाकर काम करते नजर आए।

HPU टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.नितिन व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक के प्रत्येक प्रावधान को विस्तार से समझना जरूरी है।उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय के दूरगामी प्रभावों का आकलन तथ्यों के आधार पर किया जाना चाहिए,ताकि विश्वविद्यालय समुदाय और आम जनता को इसकी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके।प्रो.व्यास ने विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि HPU का सालाना खर्च करीब 252 करोड़ रुपये है,जबकि प्रदेश सरकार की ओर से लगभग 147 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाती है।शेष खर्च विश्वविद्यालय अपने स्तर पर पूरा करता है। ऐसे में संघ ने वित्तीय स्वायत्तता से जुड़े प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए सरकार की भूमिका पर चिंता जताई है।संघ का आरोप है कि विधेयक के जरिए विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है।

आंदोलन को व्यापक बनाने की तैयारी

शिक्षक कल्याण संघ ने आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए पूर्व छात्रों,सेवानिवृत्त शिक्षकों,गैर-शिक्षक कर्मचारियों,शोधार्थियों और विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया है।इसके अलावा,अन्य विश्वविद्यालयों और निष्पक्ष शिक्षाविदों के साथ संवाद स्थापित कर इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा करने की रणनीति भी सामने रखी गई है।गौरतलब है कि संघ का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने 2 सितंबर को विधानसभा में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित करने वाला विधेयक पारित किया था।इसके विरोध में संघ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। संगठन का कहना है कि विधेयक के प्रावधानों और उनके संभावित प्रभावों की जानकारी विश्वविद्यालय समुदाय के साथ-साथ आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।आंदोलन के 54वें दिन भी जारी विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता का मुद्दा शिक्षक संघ के लिए प्रमुख चिंता बना हुआ है। अब इस मामले में विधेयक के प्रावधानों,उनके प्रभावों और सरकार के रुख को लेकर आगे होने वाली चर्चा पर नजर रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

हमीरपुर,अरविंद-:दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं।त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली,चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 और...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

शिमला/संजू-:देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट बचाओ,देश बचाओ’रैली आयोजित की जाएगी।इस रैली के जरिए विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा...

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

शिमला,संजू-:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।इसके लिए करीब 200 बसों और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों के जरिए...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है।31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

धर्मशाला,राहुल-:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है।इस अभियान के जरिए चीन के‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’के प्रति विरोध जताया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा,संस्कृति,धर्म और विशिष्ट पहचान के लिए चुनौती है।पांच गैर-सरकारी संगठनों की पहल के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.