तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर,ओपीडी बंद करने की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो ओपीडी सेवाएं बंद कर हड़ताल शुरू की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों ने’नो स्टाइपेंड,नो वर्क’ और ‘ना बहाने,ना इनकार,हमें चाहिए अपना अधिकार’ जैसे नारे लगाए।डॉक्टरों का कहना है कि नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी) की गाइडलाइन के मुताबिक हर महीने के पहले सप्ताह में स्टाइपेंड जारी होना चाहिए,लेकिन कॉलेज में दो से तीन महीने तक भुगतान नहीं किया जा रहा है।डॉ.प्रणव ने बताया कि तीसरे वर्ष में पहुंचने के बावजूद उन्हें अपने हक का स्टाइपेंड लेने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।भुगतान को लेकर अधिकारी कोई निश्चित तारीख नहीं बता रहे हैं।वहीं,डॉक्टरों को किराये के कमरों में रहकर अपना खर्च उठाना पड़ रहा है और मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री भी कई बार अपनी जेब से खरीदनी पड़ती है।डॉ. हृदेश कुमार दीक्षित ने कहा कि कॉलेज की स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी, लेकिन आज तक रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है।मजबूरन डॉक्टरों को संजौली और आसपास के क्षेत्रों में किराये पर रहना पड़ता है। कुछ डॉक्टरों को जंगल के आसपास रहना पड़ता है,जहां सुरक्षा संबंधी खतरे भी बने रहते हैं।हाल ही में एक डॉक्टर पर बंदरों ने हमला भी किया था।डॉ.तनुजा ठाकुर ने बताया कि विभाग में उपचार के लिए जरूरी बुनियादी सामग्री की कमी रहती है।डॉक्टरों ने इस संबंध में प्रिंसिपल को लिखित शिकायत भी दी है।उधर,कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.योगेश भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि लंबित स्टाइपेंड जल्द जारी किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है और संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए जाने हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत,30 नवंबर तक शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा

शिमला-:राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही खड़ी चढ़ाई से राहत मिलने वाली है।लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल चढ़ाई चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी।नगर निगम की ओर से इस मार्ग पर फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है।करीब 15.50 करोड़...

कैथल में प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन सख्त, ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी पटाखों पर पाबंदी

कैथल-:जिले में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।डीसी अपराजिता ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझावों और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 31 जनवरी 2027 तक ग्रीन पटाखों को छोड़कर...

पड्डल मैदान से सेरी मंच तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंडी में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ महापदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।पड्डल मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा सेरी मंच पर पहुंचकर रैली में तब्दील हो गई।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं...

विधायक नंद लाल पंचतत्व में विलीन,देओठी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिमला-:सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नंद लाल बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।उनका अंतिम संस्कार शिमला जिला के रामपुर स्थित उनके पैतृक गांव देओठी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देओठी पहुंचकर दिवंगत नंद लाल के पार्थिव...

हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, ‘खेलो हिमाचल’ पर खर्च होंगे 22.5 करोड़; धर्मशाला से होगा आगाज

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू करने जा रही है।केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना की तर्ज पर हिमाचल में ‘खेलो हिमाचल’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।इस आयोजन के माध्यम से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.