कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू-:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया,जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों,विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।राजीव भवन में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को शिमला से रामपुर के लिए रवाना किया गया। रामपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे। इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिमला से विधायक हरीश जनार्था, लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।

हर्षवर्धन चौहान ने सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा आघात बताया।उन्होंने कहा कि नंदलाल नेक इंसान थे और पार्टी में उनका बड़ा कद था।राजनीति में आने से पहले उन्होंने पैरामिलिट्री में सेवाएं दीं और देश के बड़े नेताओं के सुरक्षा अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके जाने से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। लंबे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद वह लगातार लोगों से मिलते रहते थे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने एक वरिष्ठ राजनेता खो दिया है। नंदलाल अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने कहा कि एक ही विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीतना आसान नहीं होता, लेकिन नंदलाल ने अपने समर्पण और जनसेवा की भावना के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ठाकुर ने बताया कि वह बीते कल नंदलाल से मिलने गए थे और उनके परिजनों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नंद लाल का निधन प्रदेश और रामपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। नंद लाल केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि अर्धसैनिक बलों से भी जुड़े रहे और उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके बीमार होने के बाद से ही सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन उनका निधन बेहद दुखद है। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा।

हिमाचल कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके निधन को प्रदेश और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नंद लाल के जाने से पार्टी और क्षेत्र ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.