/ Nov 13, 2026

सुंदरनगर में HRTC बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी, 22 नवंबर से ठप हो सकती हैं बस सेवाएं

मंडी,धर्मवीर -सुंदरनगर बस अड्डे पर अवैध ऑटो-टैक्सी पार्किंग और HRTC चालक-परिचालक के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से निगम कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब HRTC की दोनों कर्मचारी यूनियनों ने 22 नवंबर को सुंदरनगर क्षेत्र में बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।यूनियन ने प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए साफ किया है कि यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो बस सेवाएं बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।गुरुवार को स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन और ड्राइवर यूनियन के राज्य एवं मंडलीय पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक की। बैठक के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक सुंदरनगर को रिमाइंडर नोटिस सौंपकर पहले उठाई गई मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई।

यूनियन के अनुसार,बीते 31 अक्टूबर को सुंदरनगर बस अड्डे पर एक ऑटो-टैक्सी चालक ने HRTC के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की थी। घटना को लेकर सुंदरनगर पुलिस थाने में FIR भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन यूनियन का आरोप है कि अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा बस अड्डे परिसर में अवैध रूप से खड़े ऑटो-टैक्सियों के कारण भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान नवीन ठाकुर ने कहा कि इस मामले को एसडीएम सुंदरनगर,उपायुक्त मंडी और क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाने की मांग भी उठाई।नवीन ठाकुर ने कहा कि यूनियन नहीं चाहती कि आम जनता को बस सेवाएं बंद होने से परेशानी हो,लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 10 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 नवंबर को सुंदरनगर क्षेत्र में HRTC बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और सरकार की होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

बिलासपुर-:हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और केंद्र सरकार...

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो’कौन बनेगा करोड़पति'(KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया।10 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में बॉबी के सेवा कार्यों पर...

सुंदरनगर में HRTC बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी, 22 नवंबर से ठप हो सकती हैं बस सेवाएं

मंडी,धर्मवीर -सुंदरनगर बस अड्डे पर अवैध ऑटो-टैक्सी पार्किंग और HRTC चालक-परिचालक के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से निगम कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब HRTC की दोनों कर्मचारी यूनियनों ने 22 नवंबर को सुंदरनगर क्षेत्र में बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।यूनियन ने प्रबंधन को 10...

शीतकालीन सत्र से पहले CM सुक्खू का BJP को खुला चैलेंज, बोले- सदन में चर्चा करें, वॉकआउट से न भागें

शिमला/संजू-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की तैयारियों का जायजा लेते हुए विपक्षी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी विधायक सदन में हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।उन्होंने कहा कि विपक्ष...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.