राहुल चावला,धर्मशाला-विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ग्रेटर नोएडा के पर्यटक शुभम कुमार की मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पायलट की लापरवाही और पैराग्लाइडर के सुरक्षा लॉक का टूटना सामने आया है।घटना 10 नवंबर 2026 की है।जानकारी के अनुसार,शुभम कुमार पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान पर निकले थे।उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद अचानक पैराग्लाइडर का सेफ्टी हुक और लॉक टूट गया।सुरक्षा उपकरणों के फेल होने के कारण पर्यटक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीड़ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल पर्यटक को सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया।हालांकि,अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पायलट की लापरवाही आई सामने
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को पुलिस थाना बीड़ में 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पैराग्लाइडिंग हादसे की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।प्रारंभिक जांच में पायलट की ओर से सुरक्षा नियमों की अनदेखी और सेफ्टी हुक व लॉक टूटने की बात सामने आई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान शुभम कुमार निवासी ग्रेटर नोएडा,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस वर्ष पैराग्लाइडिंग हादसों में दो की मौत
कांगड़ा जिले में इस वर्ष पैराग्लाइडिंग से जुड़े हादसों में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है।बीड़ बिलिंग में हुए ताजा हादसे से पहले धर्मशाला के योल के समीप सोलो पैराग्लाइडिंग के दौरान नीदरलैंड के एक नागरिक की मौत हुई थी।उस मामले में भी खराब मौसम और पायलट की लापरवाही की बात सामने आई थी।लगातार हो रहे हादसों ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में सुरक्षा मानकों की निगरानी और उनके सख्ती से पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
