कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला-मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को सांसद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @KanganaTeam से साझा की गई एक पोस्ट पर गंभीर आपत्ति जताई है।शिकायत में संबंधित पोस्ट को आपत्तिजनक, भ्रामक और कथित तौर पर भड़काऊ बताते हुए तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत से जुड़े घटनाक्रम को जोड़कर एक विवादित नैरेटिव पेश किया गया है। इसमें सोनिया गांधी को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

शिकायत के अनुसार,सोशल मीडिया पोस्ट में सोनिया गांधी को एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक के रूप में दर्शाते हुए दावा किया गया है कि उनके भारत आने के बाद गांधी परिवार के सदस्य एक के बाद एक मारे गए और अंततः वह सरकार की मुखिया बन गईं।पोस्ट में इस कथित घटनाक्रम पर’कितना सुविधाजनक’ जैसी टिप्पणी भी की गई है।इसके अलावा संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी को परिवार के आवास से बाहर निकाले जाने का उल्लेख भी किया गया है।कैप्टन अतुल शर्मा ने शिकायत में कहा है कि इस प्रकार की टिप्पणियां राजनीतिक असहमति से आगे बढ़कर सामाजिक वैमनस्य और सार्वजनिक अशांति का कारण बन सकती हैं।उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 196, 353 और 197 के तहत कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में इन धाराओं का हवाला देते हुए विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने, झूठी जानकारी के माध्यम से सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और राष्ट्रीय अखंडता के प्रतिकूल दावों की जांच करने का आग्रह किया गया है।इसके साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पोस्ट की प्रामाणिकता, डिजिटल फुटप्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की साइबर एवं फॉरेंसिक जांच करवाने का भी अनुरोध किया है।फिलहाल इस मामले में DGP को शिकायत सौंपी गई है।हालांकि,अभी तक FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस की ओर से शिकायत पर की जाने वाली कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने शिमला...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि...

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसले लेने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार की विदाई...

जयराम ठाकुर को नेता विपक्ष के पद से हटाना चाहते हैं कुछ भाजपा नेता

मंडी,धर्मवीर-:सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कुछ भाजपा नेता जयराम ठाकुर को नेता विपक्ष के पद से हटाना चाहते हैं और इसके लिए दिल्ली में लॉबिंग करने में लगे हुए हैं। यह बात उन्होंने आज मंडी में चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत आयोजित वॉकथॉन में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला-मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को सांसद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.