/ Nov 20, 2026

धर्मशाला को पर्यटन की नई उड़ान देने की तैयारी, एयरपोर्ट विस्तार के बाद बनेगी एयरोसिटी

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन के साथ अब यहां खेल और पर्यटन गतिविधियों को भी बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्मशाला मैराथन-2026 का शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन की टी-शर्ट, मेडल और एंथम का विमोचन किया। सरकार का लक्ष्य इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती को देश-विदेश तक पहुंचाना है। वहीं, कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के बाद एयरोसिटी विकसित करने, विभिन्न क्षेत्रों में हेलीपोर्ट बनाने और हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार का बड़ा आधार बनेगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों पर फोकस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से शिमला विंटर कार्निवल और कांगड़ा वैली कार्निवल जैसे आयोजनों की शुरुआत की गई है। धर्मशाला में भी पिछले वर्ष पहली बार कार्निवल आयोजित किया गया था, जिसमें मैराथन को विशेष महत्व दिया गया। इन आयोजनों के माध्यम से हिमाचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता के मामले में बेहद समृद्ध है। यहां शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं से लेकर मध्य और उच्च हिमालय तक की विविध भौगोलिक परिस्थितियां मौजूद हैं। ऐसे में पर्यटन की अपार संभावनाओं को रोजगार और आर्थिक विकास से जोड़ना सरकार का उद्देश्य है।

1500 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

धर्मशाला मैराथन-2026 को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 1500 प्रतिभागी मैराथन के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से आने वाले धावक भी शामिल हैं। इस आयोजन से धर्मशाला को खेल पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। मैराथन के जरिए प्रतिभागियों को हिमाचल की खूबसूरत वादियों और यहां की प्राकृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद बनेगी एयरोसिटी

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए करीब 2600 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण राशि वितरित की जा चुकी है। इस परियोजना से संबंधित याचिका को हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद विस्तार कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां एयरोसिटी विकसित करने की योजना है।मुख्यमंत्री के अनुसार एयरोसिटी बनने से पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार की कोशिश है कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करने वाले युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।

तीन स्थानों पर हेलीपोर्ट, हेली टैक्सी सेवा की तैयारी

प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार हेलीपैड के स्थान पर आधुनिक हेलीपोर्ट विकसित करने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पालमपुर में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि चंबा और धर्मशाला के रक्कड़ में भी हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं।सरकार की योजना पालमपुर से चंडीगढ़ और शिमला के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की भी है। इसके अलावा हेलीपोर्ट के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों को आपस में जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। भविष्य में हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से लोगों को कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

मैक्लोडगंज की सड़क सुधारने का दिया भरोसा

धर्मशाला और मैक्लोडगंज में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मुख्य सड़कें खराब नहीं हैं, हालांकि कुछ मार्गों की हालत जरूर प्रभावित हुई है। मैक्लोडगंज के मुख्य मार्ग को भी सुधारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित समस्याओं का समाधान होने के बाद सड़क सुधार के कार्य को गति दी जाएगी। इसके लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

पांच से दस साल में दिखेगा योजनाओं का असर

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी पांच से दस वर्षों में पर्यटन क्षेत्र को लेकर सरकार की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने हिमाचल को उत्तर भारत के लंग्स और वाटर बाउल के रूप में बताते हुए कहा कि प्रदेश की स्वच्छ हवा, जल संसाधन और प्राकृतिक संपदा इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार इन्हीं खूबियों को आधार बनाकर पर्यटन अधोसंरचना विकसित कर रही है।धर्मशाला मैराथन, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, एयरोसिटी निर्माण, हेलीपोर्ट और हेली टैक्सी सेवा जैसी योजनाओं के जरिए प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी है। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से न केवल पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय कारोबार, निवेश और रोजगार को भी मजबूती मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में AAP का कांग्रेस सरकार को अल्टीमेटम, एक महीने में 10 गारंटियां पूरी नहीं हुईं तो होगा सीएम आवास का घेराव

राहुल चावला /धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दस गारंटियां पूरी करने की मांग उठाई है। AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद ने कांग्रेस...

धर्मशाला को पर्यटन की नई उड़ान देने की तैयारी, एयरपोर्ट विस्तार के बाद बनेगी एयरोसिटी

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन के साथ अब यहां खेल और पर्यटन गतिविधियों को भी बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी...

कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता को दिखाए बड़े सपने, चार साल बाद भी गारंटियों पर अमल नहीं : मनीष सिसोदिया

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर घेरते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चार साल पहले...

सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जगत नेगी की बर्खास्तगी पर अड़े जयराम ठाकुर

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित विवादित टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है।शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।विपक्ष ने मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने...

जगत सिंह नेगी के बचाव में उतरे CM सुक्खू.. बोले नेगी अकेले सवा लाख, विपक्ष उनसे घबराता है

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके बचाव में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री ने जगत सिंह नेगी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अकेले ही सवा लाख के बराबर हैं और विपक्ष उनसे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.