/ Nov 20, 2026

सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जगत नेगी की बर्खास्तगी पर अड़े जयराम ठाकुर

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित विवादित टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है।शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।विपक्ष ने मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।भाजपा का आरोप है कि मंत्री की टिप्पणी से भारतीय सेना और देश के जवानों के सम्मान को ठेस पहुंची है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे को विधानसभा में कई बार उठाया जा चुका है।उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और उपसभापति से मांग की थी कि सेना,जवानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए।विधानसभा अध्यक्ष ने रिकॉर्ड की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिया था,लेकिन अभी तक विवादित टिप्पणी को कार्यवाही से नहीं हटाया गया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सेना के जवानों और अधिकारियों की ओर से भी मंत्री के बयान पर नाराजगी जाहिर की गई है। इसके बावजूद जगत नेगी ने सदन में खेद तक व्यक्त नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भी इस पूरे मामले में अपने मंत्री को संरक्षण दे रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा की मांग अब केवल विवादित शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने तक सीमित नहीं है। विपक्ष चाहता है कि मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। जयराम ठाकुर के मुताबिक, सेना और देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को मंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर विधानसभा में हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि सदन में एक विधायक ने भारतीय सेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा था कि सेना ने पाकिस्तान के चक्के छुड़ा दिए। इस पर कथित तौर पर जवाब दिया गया कि पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के चक्के छुड़ा दिए। भाजपा इसी टिप्पणी को सेना और जवानों का अपमान बताते हुए लगातार विरोध कर रही है।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, विपक्ष अपना विरोध जारी रखेगा।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सेना के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए मंत्री के खिलाफ तत्काल निर्णय लिया जाए।

उधर,राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए अपने बयान पर कायम रहने का संकेत दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जब उन्होंने कोई गलती ही नहीं की तो माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।नेगी ने कहा,”मैंने कोई गलती नहीं की है तो माफी क्यों मांगूं? मैं माफी नहीं मांगूंगा।” फिलहाल इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।विधानसभा के भीतर और बाहर जारी इस विवाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में AAP का कांग्रेस सरकार को अल्टीमेटम, एक महीने में 10 गारंटियां पूरी नहीं हुईं तो होगा सीएम आवास का घेराव

राहुल चावला /धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दस गारंटियां पूरी करने की मांग उठाई है। AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद ने कांग्रेस...

धर्मशाला को पर्यटन की नई उड़ान देने की तैयारी, एयरपोर्ट विस्तार के बाद बनेगी एयरोसिटी

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन के साथ अब यहां खेल और पर्यटन गतिविधियों को भी बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी...

कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता को दिखाए बड़े सपने, चार साल बाद भी गारंटियों पर अमल नहीं : मनीष सिसोदिया

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर घेरते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चार साल पहले...

सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जगत नेगी की बर्खास्तगी पर अड़े जयराम ठाकुर

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित विवादित टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है।शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।विपक्ष ने मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने...

जगत सिंह नेगी के बचाव में उतरे CM सुक्खू.. बोले नेगी अकेले सवा लाख, विपक्ष उनसे घबराता है

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके बचाव में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री ने जगत सिंह नेगी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अकेले ही सवा लाख के बराबर हैं और विपक्ष उनसे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.