चेन्नई।मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी तथा उसके बाद आयोजित भव्य रिसेप्शन ने फिल्म, राजनीति, क्रिकेट और कारोबारी जगत का खूब ध्यान खींचा। समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
रिसेप्शन में आकाश अंबानी,एम.एस. धोनी,रजनीकांत, कमल हासन, एम.के. स्टालिन और विजय समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।इनके अलावा अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन भी समारोह के केंद्र में रहे।इस खास मौके पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के जीजा और उनके माता-पिता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने समारोह में क्रिकेट जगत से जुड़ी चर्चा को और बढ़ा दिया।सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में मेहमानों की मौजूदगी और समारोह की भव्यता चर्चा का विषय बनी रही। समारोह की तस्वीरों में लविश भी कई चर्चित हस्तियों के साथ नजर आए।अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी दक्षिण भारतीय मनोरंजन और मीडिया जगत के दो प्रभावशाली परिवारों के जुड़ाव के कारण पहले से ही सुर्खियों में थी। रिसेप्शन ने फिल्म,राजनीति, क्रिकेट और कॉरपोरेट जगत के कई बड़े नामों को एक मंच पर ला दिया।
