घनौर-:कांग्रेस पार्टी ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन रद्द कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा 21 नवंबर को जारी पत्र के माध्यम से यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। इसके साथ ही जलालपुर के लिए पार्टी में दोबारा सक्रिय होने का रास्ता साफ हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जलालपुर को इस साल अगस्त में पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और वरिष्ठ नेताओं के संबंध में दिए गए बयानों के मामले में तीन साल के लिए निलंबित किया गया था।निलंबन रद्द होने पर मदन लाल जलालपुर ने कांग्रेस हाईकमान और पार्टी के समूचे नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करने का भरोसा भी दिलाया।
