/ Oct 14, 2026

क्लर्क पदों पर निकली बंपर भर्ती… कैंडिडेट्स को मिला आवेदन करने का एक और मौका

दिल्ली (एकता): अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले क्लर्क या जूनियर एसोसिएट के पद पर बंपर भर्ती यानि 8 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर आवेदन किए जाएंगे। अब इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 दिसंबर 2023 तक हो गई है। अगर कोई इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है तो वह इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है। बस आप बिना देरी किए इसका मौका उठाएं।

जल्द करें अप्लाई

बता दें कि कैंडिडेट्स जो किसी वजह से पहले आवेदन न कर पाए हों, वे अब बिना देरी किए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए। दरअसल sbi.co.in. एप्लीकेशन प्रिंट करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2023 है।

कैसे होगा सेलेक्शन

एसबीआई के इन पदों पर सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा। सबसे पहले प्री परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें Candidates की छंटनी होगी। इसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। फिलहाल परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं हुई है। प्री परीक्षा का आयोजन जनवरी में और मेन्स परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 के महीने में किया जाएगा।

जानिए आवेदन से जुड़ी दूसरी जरूरी बातें

  • SBI के इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
  • उम्र 20 से 28 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी को थोड़ी छूट मिलेगी।
  • इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 750 रुपए फीस देनी होगी।
  • जो कैंडिडेट सेलेक्ट होगा उसकी महीने की सैलरी 26 से 29 हजार रुपए तय की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.