/ Jun 13, 2026

राहत भरी खबर: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली (एकता): Petrol और Diesel की कीमतों पर फिलहाल लोगों को राहत मिली है। देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि भारत में तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स को जारी करती हैं। वहीं कुछ शहरों में Fuel Rates भी बढ़ें हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत में गिरावट आई है। गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी गिरावट दर्ज नहीं हुई। चेन्नई में कीमतें बढ़ी हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा बिक रहा है।


इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल 

नोएडा- पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 96.76 रुपए और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 89.93 रुपए मिल रहा है।

गुरुग्राम में पेट्रोल 108.40 रुपए व 13 पैसे सस्ता और डीजल 89.84 रुपए लीटर मिल रहा है।

पुणे- पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 106.20 रुपए, डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 92.71 रुपए है।

आगरा- पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 89.37 रुपए लीटर बिक रहा है। यहां 12 पैसे सस्ता हुआ है।

अहमदाबाद में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता (96.42) रुपये और डीजल 8 पैसे सस्ता होकर (92.17) रुपए लीटर मिल रहा है।

अजमेर- 29 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपए पेट्रोल और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपए है।

 

जानिए कैसे चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का दाम

ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को मैसेज के जरिए चेक करने की सुविधा देते हैं। BPCL के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजे। वहीं इंडियन ऑयल के दाम पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। कुछ ही समय बाद आपको सही रेट पता चल जाएंगे।

 

क्रूड ऑयल का मतलब क्या होता है?

प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले शिलारस को अपरिष्कृत तेल (Crude Oil) कहते हैं जो काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। इसके प्रभाजी आसवन (फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन) से केरोसिन, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस, वेसलीन,तारकोल ल्यूब्रिकेंट तेल इत्यादि प्राप्त होते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.