UPI यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झट+का ! 1 जनवरी से ये लोग नहीं कर पाएंगे Gpay, Paytm और Phonepe का इस्तेमाल

दिल्ली (एकता): अगर आप भी UPI Apps का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरुरी खबर है। खास बात यह है कि कुछ लोगों के 1 जनवरी से Gpay, Paytm और Phonepe के अकाउंट पूरी तरह से बंद हो रहे हैं। NPCI ने यूपीआई यूजर्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। बता दें कि उन लोगों के UPI अकाउंट बंद किए जाएंगे जिन्होंने पिछले एक साल से अपनी UPI आईडी का इस्तेमाल नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक सभी कंपनियां 31 दिसंबर के बाद से ऐसे अकाउंट्स को बंद करने लगेंगी।


जानिए क्यों लिया गया ये फैसला 

जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियां डीएक्टिवेटेड सिमकार्ड को 90 दिन बाद दूसरे यूजर को जारी कर सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति एक नंबर को 90 दिन तक यूज नहीं करता फिर दूसरे शख्स को सिम मिल जाती है। जब वही नंबर बैंक के साथ भी जुड़ा हो और अपना नया नंबर बैंक अकाउंट के साथ अपडेट न किया हो। ऐसे में जब किसी भी शख्स के पास वो नंबर जाएगा वो उसकी मदद से UPI ऐप्स को एक्टिवेट कर लेगा। क्योंकि उसका नंबर बैंक से जो जुड़ा होगा। NPCI ने UPI ऐप्स को पिछले एक साल से इनएक्टिव पड़े सभी अकाउंट्स को बंद का फैसला लिया है। हालांकि ये फैसला काफी समय पहले ही लिया जाना था लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते यह फैसला अब 31 दिसंबर को लिया जाएगा।

NPCI ने कही है ये जरूरी बात

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का कहना है कि पीएसपी बैंकों को उन ग्राहकों की यूपीआई आईडी, संबंधित यूपीआई नंबर और फोन नंबर की पहचान करने का निर्देश देता है, जिन्होंने यूपीआई ऐप के जरिए एक साल से कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेनदेन न किया हो। ऐसे ग्राहकों के यूपीआई नंबर को इनवर्ड क्रेडिट लेनदेन से रोकने और अपंजीकृत करने के लिए कहा गया है। अब ग्राहकों को सब कुछ दोबारा शुरू करना होगा। इसके साथ ही UPI ऐप से फिर से रजिस्टर कर UPI आईडी को लिंक करना होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.