/ Jun 29, 2026

BJP जिला कार्यकारिणी की बैठक में नायब सैनी ने 2024 चुनाव को बहुमत से जीतने का दिया मंत्र

कुरुक्षेत्र : गुरदीप सिंह गुजराल ( TSN)-भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार शाम को कुरूक्षेत्र जिला कार्यकारिणी की बैठक  हुई। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति और जिला अध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीवार लेखन, देव स्थलों की साफ सफाई, विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप समेत कई अहम संगठनात्मक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को बैठक में 2024 चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीतने का मंत्र दिया।
लोकसभा चुनाव को लेकर दिए दिशा निर्देश
 इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।जिला कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। बैठक में जिले के पदाधिकारियों से वर्तमान कार्यों का फीडबैक लिया है।  सैनी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले कार्यक्रमों पर भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए और कहा कि लगभग 500 वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। 22 जनवरी को राम लला मंदिर में विराजमान होंगे। राम लला के विराजमान होने के समय देश और प्रदेश के सभी मंदिर भी साफ और स्वच्छ होने चाहिए, इसलिए सभी कार्यकर्ता देव स्थलों की साफ सफाई के अभियान में जुट जाएं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोेकसभा चुनाव के लिए भाजपा  पूरी तरह से तैयार है। आज की बैठक में कार्यकर्ताओं को नमो एप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का टॉस्क दिया गया है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.