/ Jun 20, 2026

आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पटवारियों की हड़ताल के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा

चंडीगढ़, (19 जनवरी-जसकिरन-) आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को पटवारियों की हड़ताल को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटवारी और कानूनगो की हड़ताल को 15 दिन हो चुके हैं। जिससे प्रदेश की जनता के काम अटके पड़े हैं और सरकार लोगों की परेशानियों के समाधान के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कोई भी महकमा सही से चलाने में सक्षम नहीं है। जहां प्रदेश के सभी कर्मचारी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं, वहीं पटवारियों की हड़ताल से प्रदेश की जनता के काम अटके पड़े हैं, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अकेले अंबाला में 7500 इंतकाल, 1350 जाति प्रमाण पत्र, 210 नक्शे सत्यापन और 50 निशानदेही की फाइलें अटकी पड़ी हैं। लेकिन खट्टर सरकार पटवारियों की मांगों की सुनवाई नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि पटवारियों के धरने से सरकार व आमजन के कार्यों में दिक्कत आ रही है। इस कारण आमजन की परेशानियां भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। हड़ताल के चलते भूमि से जुड़े कार्य व रिहायशी प्रमाण-पत्र व दूसरे प्रमाण-पत्रों सहित तहसीलों से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह से ठप हैं। लेकिन सरकार पटवारियों की सुनने को ही तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की हड़ताल से लगभग 400 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो चुका है। आम आदमी पार्टी की हरियाणा सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द समाधान निकाले, राजस्व और जनता का नुकसान होने से रोके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से प्रदेश के 14 जिलों के 1 लाख 44 हजार फाइलें लंबित हैं। 1678 से ज्यादा जमानत अटक गई है। इसके अलावा 17033 रजिस्ट्री भी अटक गईं। अकेले कुरुक्षेत्र में 100 करोड़ से अधिक का राजस्व अटका हुआ है। वहीं सिरसा में 3000 रजिस्ट्रियां, 4500 जमाबंदी के नक्शे, 3000 इंतकाल, 1800 डोमिसाइल, 350 लोन के लिए फाइल के काम नहीं हो पा रहे।

इसी तरह कैथल में 1000 रजिस्ट्रियां और जमानत को लेकर 200 लोग प्रभावित हैं। झज्जर में 114 पटवारी व 18 कानूनगों कार्यरत हैं। करीब 2 करोड़ के आसपास का राजस्व को रोजाना नुकसान हो रहा है। 150 के आसपास रोजाना रजिस्ट्रियां होती हैं। इसी तरह सीएम खट्टर के गृह जिले करनाल में 4041 रजिस्ट्री, 1842 अन्य प्रमाणपत्र भी लंबित हैं। यमुनानगर में 800 रजिस्ट्रियां प्रभावित हो गई हैं। एक हजार इंतकाल, 1100 के करीब जाति व रिहायशी प्रमाण पत्र, जमानत को लेकर काम प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सोनीपत में ही 5300 फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। इससे पहले आशा वर्कर, आगनवाड़ी वर्कर, सरपंच से लेकर हर विभाग के सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। इनको केवल जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करनी है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने जल्द जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.