/ Oct 13, 2026

हरियाणा में अनोखी शादी… एप्लीकेशन-इंटरव्यू से चुना गया दूल्हा..डीसी ने किया कन्यादान , सेशन जज ने भी दिया आशीर्वाद

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)हरियाणा में रोहतक के बाल भवन में अनोखी शादी हुई । आश्रम में पली-बढ़ी 19 वर्षीय करिश्मा से शादी के लिए दूल्हा बारात लेकर पहुंचा । यहां सबसे पहले जिला प्रशासन ने बारात का स्वागत किया। शादी की रस्में निभाई गयी. करिश्मा का रोहतक के डीसी अजय कुमार नें कन्यादान किया । गौरतलब है कि करिश्मा 2 वर्ष की उम्र में लापता हो गई थी तब से  बाल भवन में  रह रही है आज रोहतक जिला प्रशासन  ने मिलकर करिश्मा की शादी करवाई है ।
करिश्मा ने बताई अपनी कहानी 
बचपन में ही माता-पिता से बिछड़ी करिश्मा आज शादी के बंधन में बंध गई। प्रशासन  की तरफ से शादी करवाई गई, जिसमें सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन व डीसी अजय कुमार ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। जबकि दूल्हा निक्कू गुलिया टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि 19 साल की करिश्मा 12वीं पास है। उद्योगपति दंपती ने माता-पिता की भूमिका अदा की। करिश्मा  ने बताया कि प्रशासन के रूप में उसे पूरा परिवार मिला है। यही परिवार मेरा जीवन साथी तय कर पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह करा रहा है। पिछले चार साल से बाल भवन में रह रही हूं। यहां सभी सदस्य मेरे परिवार की तरह हैं। इससे पहले बाल कल्याण परिषद बहादुरगढ़ में रही। बचपन से न कोई मिलने, आया न पूछने। मेरे नए परिवार को एक आधार कार्ड मिला था। इसमें रोहतक का पता था। इसलिए रोहतक आ गई। यहीं रहकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। अब घर बसा रही हूं। शादी के साथ परिवार भी मिल जाएगा। जीवन में यह सबसे बड़ी खुशी है।
योग्य वर के लिए युवाओं का लिया गया साक्षात्कार
उपायुक्त अजय कुमार ने करिश्मा की शादी के लिए प्रयास किया था। उन्हीं के आदेश पर  विज्ञापन दिया गया। इसके 10 दिन बाद आठ से दस आवेदन आए। इन युवाओं के साक्षात्कार के लिए कमेटी बनाई गई। सीटीएम मुकुंद तंवर इस कमेटी के चेयरमैन बनाए गए। कमेटी ने लड़के व लड़की को आमने-सामने बैठाकर साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की। चयनित दो युवाओं को युवती से मिलवाया। युवती ने इनमें से जिसे पसंद किया, उससे शादी तय की गई।
बाईट-अजय कुमार उपायुक्त रोहतक
टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं निक्कू, करिश्मा 12वीं पास
रैनकपुरा कॉलोनी निवासी निक्कू गुलिया दो फरवरी को बरात लेकर आएंगे। वह टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं। पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। शादी की सभी रस्में अदा की है और निक्कू  भी इस शादी से बहुत खुश नजर आए

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.