/ May 07, 2026

सोहना तावडू विधानसभा में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत।

हरियाणा- लोहिया धर्मशाला में  कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

सोहना शहर की लोहिया धर्मशाला में  कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सोहना -तावडु विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में आए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज के छोटे भाई पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुड़गांव लोकसभा के प्रभारी अमित पुनिया एवं सोहना विधानसभा प्रभारी दीपक भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे एआईसीसी दिल्ली हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के निर्देशानुसार आज यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य घर घर कॉंग्रेस हर घर कांग्रेस‘ अभियान को withiyc app  के माध्यम से डोर टू डोर जाकर जनता को कांग्रेस पार्टी के संकल्पपत्र के बारे मे बताना व withiyc app से जोड़ना और बूथ जोड़ो यूंथ जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने से है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीसीसी सदस्य श्र पंकज भारद्वाज ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए हमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को एक एक घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है और हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं आप लोग ही पार्टी की असली शक्ति है इसलिए हम सब को मिलकर घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान को सफल बनाना है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.