मंडी से क्या खुद लड़ेंगे जयराम लोकसभा चुनाव, या कंगना रंनौत को मिलेगा मौका..THE SUMMER NEWS के वरिष्ठ संपादक ने पूछे ये सवाल

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-:लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों हिमाचल प्रदेश में सियासत गर्म है. एक ओर जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धिया लोगों तक पहुंचा रहे हैं. वहीं विपक्ष भी प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते.  विपक्ष का मूड भापने के लिए द समर न्यूज के वरिष्ठ संपादक मोहित प्रेम शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का  इंटरव्यू लिया और उनसे बहोत से राजनीतिक मुद्दों पर खास  बातचीत की. देखिए क्या दिया जयराम ठाकुर ने जवाब.
राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी के सरप्राइज कैंडिडेट उतारने पर क्या कहा जयराम ठाकुर ने?
राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, इसी के साथ है राजनीती में  चर्चाओ का बाजार गर्म है.नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यसभा सीट  के लिए बीजेपी की ओर से सरप्राइज कैंडिडेट उतारने पर कहा कि बीजेपी सोच समझ  कैंडिडेट उतारती है. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है . हर्ष महाजन वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं और  वे  अच्छा काम कर रहे हैं.
कांग्रेस कैंडिडेट का नाम विवादों से जुड़ा., पात्र नेताओं को किया दरकिनार 
वहीं राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि उनका नाम विवादों से जुड़ा है . उन्होंने कहा कि ये वैसे तो कांग्रेस का अंदरूनी मामला है , लेकिन कांग्रेस की तरफ से चौकाने वाला नाम आया. जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत कहना है कि  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पात्र नेताओं को  मौका नहीं दिया गया.  कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट को लेकर नहीं सोचा, राज्यसभा सीट के लिए अभिषेक मनु सिंघवी वाटर सेस मामले में  सरकार के खिलाफ वकील रहे और अब प्रदेश सरकार उन्हें ही राज्यसभा के लिए भेज रही है.
क्या कांग्रेस के विधायक बीजेपी के सम्पर्क में   
कांग्रेस के विधायक बीजेपी के सम्पर्क में हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की नज़र से देख रहे हैं. परिणाम कुछ भी हो सकते हैं मै अभी नहीं कहूंगा. राजनीती में सब कुछ सम्भव है.
मंडी से अभिनेत्री कंगना  रनोत के चुनाव लड़ने पर कहा ये 
मंडी से अभिनेत्री कंगना  रनोत  के चुनाव लड़ने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  कहा कि चर्चाए होती हैं. हमारे सामने 8-10 नाम आए है. हा कंगना रनोत ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है लेकिन ये निर्णय बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व लेगा.
क्या जयराम ठाकुर भी मंडी से चुनाव लड़ सकते है? 
क्या जयराम ठाकुर भी मंडी से चुनाव लड़ सकते है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि  मेरे बारे में पार्टी ने ही निर्णय लिया है . मेने समर्पित तरीके से काम किया है.  फिलहाल विपक्ष की जिमेवारी है उसे निभा रहे है.
लोकसभा सीट के लिए मंडी  से होगा कौन  कैंडिडेट?
लोकसभा सीट के लिए मंडी से कैंडिडेट के नाम पर जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के अच्छे कार्यकर्ता है. इस सीट के लिए  केंद्र के पास नाम जाएगा.उन्होंने कहा कि पिछली बार बहोत कम अंतर से इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जीती है.
बीजेपी क्या इस  बार कर सकती है  टिकट में परिवर्तन?
बीजेपी क्या इस  बार टिकट में परिवर्तन कर  सकती  है, इस बारे में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में केंद्र नेतृत्व निर्णय लेगा. शिमला और कांगड़ा से टिकट बदलने को लेकर कहा नहीं जा सकता है.
इस बार भी क्या  बीजेपी लड़ेगी पीएम मोदी के नाम पर चुनाव? 
इस बार भी  बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगी.? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम  मोदी ने बहोत से अच्छे काम किए है और  उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है. वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ बहोत से मुद्दे है. उनकी  गारंटीय पूरी होने की सम्बवना नहीं. एक साल का उनका  कार्यकाल निराशाजनक रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.