संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब के किसानों का किया समर्थन…. बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

रोहतक:चन्द्रिका ( TSN)– संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब के किसानों का समर्थन करते हुए आज रोहतक  में प्रदर्शन किया और बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका। वही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश का किसान भी पंजाब के किसानों के साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को ऑफर देकर बरगला रही है।
सरकार किसानों को रोककर कर रही गलत
 दरअसल सरकार फसल चक्र को बदलना चाहती है जिससे कुछ किसानों को फायदा होगा। सयुंक्त किसान मोर्चा ने  कहा कि सभी किसानों को एक होना चाहिए ताकि सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जा सके।  संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी कहा है की राजधानी पर सबका अधिकार है और किसानों को सरकार बेवजह रोक रही।पंजाब के किसानों द्वारा किया जा रहे  प्रदर्शन में अब हरियाणा के किसान भी साथ हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा  कि सरकार बेवजह किसानों को परेशान कर रही है, जबकि राजधानी पर प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और किसानों को सरकार द्वारा नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां दागी जा रही है जो किसी भी सूरत में उचित नहीं है। किसान नेता इंद्रजीत ने यह भी बताया कि प्रदेश के किसान पंजाब के किसानों के साथ है और यह लड़ाई मिलजुल कर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार समाधान के नाम पर बरगला रही है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। गौरतलब है कि रोहतक के मानसरोवर पार्क से प्रदर्शन करते हुए किसान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.