किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ सीटू ने किया धरना प्रदर्शन…किसानों को बरगलाने का आरोप

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- किसानों के समर्थन में  सीटू ने उपायुक्त कार्यालय के बार सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान  सीटू  केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए  केंद्र सरकार पर  किसानों को बरगलाने का आरोप  लगाया ।
 न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का किया था वादा… कब होगा पूरा 
सीटू के राज्य सचिव कशमीर सिंह ठाकुर ने कहा कि
किसानों का कर्जा माफ करने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को दिए जाने की बात कही गई, लेकिन आज तक न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया गया।  कशमीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ वायदा किया था कि आपका  कर्जा माफ करेंगे। आपका न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन कमेटी के रिकमेडेशन के आधार पर दिया जाएगा । मोदी सरकार बार-बार यह गारंटी दे रही थी, लेकिन उसको लागू नहीं किया गया। स्वामीनाथन को तो भारत रत्न मिल गया, लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिला। किसानों को उसके बदले आसुं गैस के गोले, डंडे मारे जा रहे हैं। इसी के चलते सीटू की तरफ से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी गारंटी स्वामीनाथन के रेकेमेडेशन के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की उसे नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को 15 लाख करोड़ रुपए आज तक माफ कर दिया गया। दो लाख करोड़ प्रोडक्शन इंसेटिव उनको हर साल दे रहे हैैं। किसानों को कुछ नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि एक युवक गोली से मा*रा गया उसके बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसान और मजदूर एक साथ होकर लड़ेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.