ऊना के कुछ इलाकों में की जाती है पोना गन्ना की खेती… दूसरे गन्ने के मुकाबले अलग, जानिए विशेषता

ऊना : राकेश ( TSN)-  गन्ने का रस  काफी लोग पीते हैं और गन्ने  के रस से गुड और  शक्कर आदि तैयार कर  इसका सेवन करते हैं.  किसानों द्वारा गन्ने की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है, क्योंकि  अच्छी पैदावार होने से किसानों को अच्छे दाम भी मिलते हैं,लेकिन आज हम आपको गन्ने की एक ऐसी किस्म के बारे में रूबरू करवाने जा रहे हैं जो कि सिर्फ जिला उन्ना  मुख्यालय पर वार्ड नंबर 9 और 10 बैली मोहल्ला में कुछ ही एरिया में बोया जाता है,जिसको पोना गन्ना के नाम से जाना जाता है.
पोना गन्ना सिर्फ रस के लिए होता है इस्तामल
पोना  गन्ने का सेवन सिर्फ रस के लिए किया जाता है क्योंकि इसके रस से ना तो चीनी बनती है और ना ही गुड जायदा बन पाता है. यह गन्ना  दूसरे गन्ने के मुकाबले देखने में काफी अलग है और इसकी लंबाई करीब 10 फीट  होती है. द समर न्यूज टीम इसका जायजा लेने के लिए जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 9 और 10 पहुंची.  यहां पर एक किसान द्वारा पोना गन्ने की पैदावार की गई थी.उन्होंने मीडिया को अपने खेत में ले जाकर पोना गन्ना की फसल को दिखाया. पोना गन्ना देखने में दूसरे गन्ने  के मुकाबले काफी मोटा और लंबा है और  इंसान इसको चूसने की कोशिश करता है तो बड़ी आसानी से इसको छिल कर इसका जूस पी सकता है,  जबकि दूसरे गन्ने काफी मजबूत होते हैं और उसमें रस भी कम निकलता है. इस पोना गन्ने  में रस ज्यादा निकलता है और इसका रस का स्वाद भी बहुत अच्छा है.
पोना गन्ना की मार्किट में है काफी डिमांड
किसान ने बताया की पोना गन्ने  की खेती उनके पूर्वज काफी समय से कर रहे हैं. यह पोना  गन्ना कहां से आया इसकी उनके पास भी कोई सटीक जानकारी नहीं है. यह गन्ना वार्ड 9 और 10 के एरिया में बोया जाता है, जबकि इसकी पैदावार को बढ़ाने के लिए ऊना के अलग हिस्सों में इसको बोया गया था,  लेकिन वहां पर इसकी फसल कामयाब नहीं हो सकी. किसान के मुताबिक यह पोना गन्ना ऊना मुख्यालय पर ही बोया जाता है.  किसान के मुताबिक उन्होंने अनेक राज्य का भ्रमण किया,लेकिन कहीं पर भी पोना गन्ने की वैरायटी देखने को नहीं मिली है.  गन्ने के जूस का कारोबार करने वाले लोग इसको   लेकर जाते हैं  और इसका रस निकालकर लोगो को बेचते है. दूर दूर से लोग इस गन्ने को लेने के लिए आते है. किसान के मुताबिक इस पोना गन्ने की फसल उगाने से  उनकी आमदनी भी अच्छी होती है और लोगों को अच्छा जूस भी पीने को मिलता है.किसान के मुताबिक पोना गन्ने  का रस पीने से शरीर में कई प्रकार के रोगों को भी दूर करता है और इंसान को तंदुरुस्त रखता है, इसलिए लोग जायदा पोना गन्ना का रस पीना पसंद करते है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.