/ Jun 20, 2026

हरियाणा के अस्पतालों में ड्रेस कोड लागू…इन नियमों का करना होगा पालन

जींद : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के अस्पतालों में  ड्रेस कोड नियम प्रभावी रूप से लागू हो गया है। प्रदेश सरकार के आदेश पर इस व्यवस्था के लिए यूनिफॉर्म भी डिजाइन करवाई गई है। निर्धारित कोड के अनुसार पश्चिमी वेशभूषा को दर्शाते कपड़े, श्रृंगार, ज्वेलरी, हेयर स्टाइल, लंबे नाखून समेत अन्य प्रकार के आकर्षक परिधान ड्यूटी आवर के दौरान नहीं पहनने होंगे। ऐसा नहीं करने पर सम्बन्धित कर्मचारियों से उनकी अनुशासनहीनता पर जवाब मांगा जाएगा।
कर्मचारियों के लिए पदनाम प्लेट लगाना अनिवार्य:
 डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन जींद ने बताया कि
अस्पताल के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म पर पदनाम की प्लेट लगाना जरूरी एवं अनिवार्य होगा। नर्सिंग स्टाफ के अलावा अन्य पदनाम के प्रशिक्षु (इंटर्न) सफेद शर्ट और नेम प्लेट सहित काली पेंट पहन सकेंगे। तय की गई नीति के अनुसार ड्रेस कोड को सप्ताह में हर समय और हर पहर के लिए लागू किया गया है। यह भी स्पष्ट किया है कि कपड़े अधिक तंग या इस प्रकार के न हों, जो व्यक्तिगत रूप से अलग दिखाई दें।
पुरूष कर्मचारी हेयर स्टाइल का रखें ध्यान:
 डॉ. राजेश भोला  डिप्टी एमएस, ने बताया कि
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागू नीति के अनुसार अस्पताल के पुरुष कर्मचारी अपने नाखूनों का ध्यान रखने के अलावा हेयर स्टाइल का भी विशेष ख्याल रखें। तय दिशा-निर्देशों के अनुसार पुरूष कर्मचारी के बाल साधारण एवं कॉलर की लंबाई से अधिक नहीं होने चाहिए, ताकि रोगी की देखभाल में कोई बाधा न आए।
ऐसे परिधानों से करें परहेज:
अस्पताल के कर्मचारियों को टी शर्ट, स्ट्रेच टी-शर्ट, स्ट्रेच और तंग पेंट, लेदर पेंट, कैप्री, हिप हगर, स्ट्रेपलेस, बैकलेस टॉप, टॉप, कमर से छोटा टॉप, लो नेक लाइन वाला टॉप, ऑफ शोल्डर ब्लाउज स्नीकर्स समेत अन्य आकर्षक परिधान और चप्पल आदि पहनने की अनुमति नहीं है। जूते भी काले रंग के आरामदायक और साफ होने चाहिएं।
PPP कर्मचारियों के लिए नियम:
 पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) सेवाओं के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारी नेम प्लेट सहित ड्रेस कोड की प्रणाली के अनुसार ड्यूटी करेंगे। सभी सिविल सर्जन विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अनुमोदित पदनाम के अनुसार ड्रेस कलर कोड सुनिश्चित करवाएंगे। ड्रेस कोड संबंधी अनुशासनहीनता पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग गंभीर कार्रवाई कर सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.