किसानों पर धारा 307 के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे : डॉ. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी को उनका वायदा याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री खट्टर ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर से भी ज्यादा बाड़ लगा दिए। आंसू गैस के गोले चलवा रहे हैं और गोली चलवा रहे हैं।भाजपा सरकार ने किसानों को एक साल से ज्यादा समय तक बॉर्डरों पर बैठा कर रखा। 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। किसान एमएसपी के लिए खट्टर सरकार की गोलियां खा रहा है और किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। धारा 307 के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री खट्टर ने पहले भी आंदोलनकारी किसानों की जड़ें चीन और पाकिस्तान में बताई थी।

किसानों को रास्ता देना का काम करें :- डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार किसानों को रास्ता देना का काम करे। हरियाणा के किसानों और व्यापारियों का नुकसान करने का काम न करे। इससे पहले भी दो साल पहले किसानों का रास्ता रोकने का काम किया था, अब फिर प्रदेश की जनता और व्यापारियों का रास्ता रोकने का काम कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी हलकों में किसानों ने कहा कि खट्टर सरकार किसानों के साथ दुश्मनी का व्यवहार कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकद्दमे दर्ज करने की धमकी दे रही है।

दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार को अपने स्टेडियम देने से किया मना- डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार को अपने स्टेडियम देने से मना कर दिया ताकि किसानों के लिए जेल न बने और पंजाब सरकार ने शुभकरण को शहीद का दर्जा दिया। एक करोड़ रूपए सम्मान राशि दी और उसकी बहन को सरकारी नौकरी दी। आज क्षेत्र की जनता सब देख रही है। अब जनता लोकसभा चुनाव में इस चोट का जवाब वोट से देगी।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी “इंडिया” गठबंधन की मजबूत साझेदार है” :- डॉ. सुशील गुप्ता 

उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी “इंडिया” गठबंधन की मजबूत साझेदार है। उनकी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह चट्ठा, संदीप ओमकार, कंवरजीत सिंह, अमनदीप चीमा, हरप्रीत सिंह चीमा, लाडवा से पूर्व मंत्री रमेश गुप्ता, कैथल से सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अनिल सुरेवाला, पुंडरी से कंवरपाल करोड़ा, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी से हुई है। सभी कांग्रेस नेताओं ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से समर्थन कर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

आपदा का बीता एक साल लेकिन नहीं बदले सैंज घाटी के हालात

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में अब एक बार फिर से मानसून का सीजन शुरू हो गया है।साल 2023 और 2025 की बारिश के चलते प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। लेकिन आपदा का 1 साल बीतने के बाद भी धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.