कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय से जगी JOA-IT सहित अन्य पोस्ट कोड आस

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)-  कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय के बाद शिमला के चौड़ा मैदान पर धरने पर बैठे विभिन्न पोस्ट के अभ्यार्थियों ने  सरकार के फैसले का धन्यवाद किया है। लंबित भर्ती के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर क्रमिक 30 दिनों से अनशन पर डटे जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 817 और ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980,पोस्ट कोड 939 को कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक के बाद सामने आए सकारात्मक प्रयासों से जल्द परिणाम के घोषित होने की उम्मीद जगी है। इसलिए अभ्यर्थी क्रमिक अनशन को मंत्रिमंडल की अगली बैठक तक जारी रखेंगे। साथ ही उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा और आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले फैसला लिया जाए।
आचार सहिंता लगते ही घरों को लौटेंगे धरने पर बैठे विभिन्न पोस्ट कोड अभ्यर्थी
JOA-IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी सौरव शर्मा  ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी के फैसले से उम्मीद की लो जगी है।सभी अभ्यर्थी सरकार का धन्यवाद  करते हैं  ।उन्होंने कहा कि वह सरकार से  उम्मीद करते हैं कि आदर्श आचार सहिंता से पहले कैबिनेट की बैठक हो और सभी अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला आये।उन्होंने कहा कि अभी क्रमिक अनशन जारी रहेगा कैबिनेट की बैठक में फैसला आने के बाद वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करेंगे।उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल पोस्ट कोड 817 का ही नही है यह आंदोलन विभिन्न पोस्ट कोड के लिए हैं।उन्होंने कहा कि पोस्ट कोड 817 के लिए जैसे रास्ता निकला है वैसे ही वह उम्मीद करते है अन्य पोस्ट कोड के लिए भी जल्द फैसला होगा।उन्होंने कहा  की आने वाले दिनों में आदर्श आचार सहिंता लगने वाली है वह इस दौरान धरने पर नही बैठेंगे और उम्मीद है सरकार सबके लिए जल्द फैसला लेगी।
वहीं पोस्ट कोड 939 के अभ्यर्थी संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें सरकार से बहुत उम्मीदें है।जैसे सरकार ने पोस्ट कोड 817 के लिए फैसला लिया उसी तरह हमारे लिए भी जल्द निर्णय लिया जाए।उन्होंने कहा कि उन्हें भी दो वर्ष हो गए है,  24 अप्रैल 2022 को परीक्षा दी थी उसके बाद डॉक्यूमेंटेशन भी पूरी हो गयी है।सरकार ने जैसे 817 पर फैसला लिया वैसे ही हमारा भी फैसला जल्द किया जाए। JOA-IT पोस्ट कोड अभ्यर्थी लवनीश वर्मा ने कहा कि  सरकार ने जो  फैसला लिए है वह अंधेरे में लो के सामान है। उन्होंने कहा कि वह सरकार का इस फैसले के लिए धन्यवाद करते हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार जल्द अगली कैबिनेट में निर्णय लेगी।वहीं उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल पोस्ट कोड 817 के लिए  ही  नही अपितु उन सभी पोस्ट कोड के लिए है।सरकार से आशा करते है कि सभी का परिणाम जल्द घोषित किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.