सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- NPA बहाल करने समेत अन्य प्रमुख पांच मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहने के बाद शनिवार को एक बार फिर डॉक्टर अपनी स्ट्राइक पर लौट आए हैं और ढाई घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक उनके द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में की जा रही है। शनिवार को भी स्ट्राइक जारी रही जिसमें सभी डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन सोलन इकाई के प्रधान डॉक्टर कमल अटवाल ने कहा कि सरकार का रवैया उनकी तरफ अभी तक ठीक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी दो कैबिनेट सरकार की होना बाकी है जिसमें उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार फिर भी उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में राज्य कमेटी जो भी निर्णय लेगी उसको लेकर कार्य किया जाएगा।फिलहाल वे ढाई घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक तब तक करते रहेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे देती है। उन्होंने कहा कि सरकार को कई बार उनकी मांग की तरफ अवगत कराया गया है लेकिन कोई भी विचार अभी तक नहीं किया गया है। इस बार वे आश्वासन के दम पर अपनी स्ट्राइक को खत्म नहीं करेंगे।
