अनुराग ठाकुर बोले विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का चुनाव

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है. हमीरपुर के नादौन पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जिला भाजपा  कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री और  भाजपा राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने  कहा कि 2014 -2019 के बाद अब हमीरपुर संचालित क्षेत्र की जनता 2024 में भाजपा को भारी समर्थन देगी और पार्टी देश में 400 सीटों को जीतने का टारगेट भी पूरा करके दिखाएंगी।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विकास और सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा । उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश का मान सम्मान विश्व में बड़ा है । उन्होंने कहा कि भारत जहां आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ हुआ है तो वहीं भाजपा के नेतृत्व में जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि निरंतरता विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर से मोदी सरकार पर विश्वास जताएगी ।
विपक्ष के सीएए के समय पर उठाए सवालों पर किया पलटवार
ममता बनर्जी सहित विपक्षी दलों द्वारा अपने प्रदेशों में सीएए लागू न करने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा व लोकसभा ने पूर्व में ही इस कानून पर अपनी मोहर लगा दी थी और अब नियम बनकर सामने आए हैं । उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि भारत पहुंचे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में प्रताड़ित हुए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन को इस कानून से रोजगार सहित अन्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे । उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता राहुल केजरीवाल सहित अन्य नेताओं को शरणार्थियों की पीड़ा दिखाई नहीं देती । उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे होने के बावजूद विपक्षी नेता लोगों को गुमराह करने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं जो की निंदनीय है ।
सीएए को लागू करने के समय पर उठाए जा रहे सवालो पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक हटाने तथा सीए ए लागू करने की बात की थी जिसे पार्टी ने पूरा किया है । उन्होंने कहा कि का को संकल्प से सीधी तक ले जाने का काम भी पार्टी ने किया है और समय बाद तरीके से पूरा किया गया है उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल मात्र बयान बाजी करने का काम करता है और लोगों को गुमराह करता है। उन्होंने कहा कि नियम बनाने और उसे पर चर्चा करने में समय लगा इसके बाद इसे अब लागू किया गया है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.