मंत्री विक्रमादित्य ने स्मार्ट सिटी के कामों की ली रिव्यू मीटिंग…समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- शिमला शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 650 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्य का निर्माण जारी है जिसके लिए आज शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक हरीश जनारथा , मेयर सुरेंद्र चौहान और अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की। इन कार्यों के लिए समयावधि निर्धारित करने और जल्द निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला शहर के लिए 24 घंटे पानी की आपूर्ति करने वाली वर्ल्ड बैंक की 1200 करोड़ की योजना के तहत 850 करोड रुपए की दूसरी किस्त मंजूर कर दी गई है। इस योजना के लिए भी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के लिए 24 घंटे पानी के प्रोजेक्ट के लिए दूसरी किस्त हुई मंजूर
शिमला शहर जहां प्रदेश की राजधानी है वही एक पर्यटन स्थल भी है जिसके लिए यहां सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी जरूरी है यह बात शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला में अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक के बाद कही। उन्होंने बताया कि शिमला शहर में इस समय ₹650 करोड़ से अधिक के विभिन्न प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणधीन है और इसके लिए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शहर में फैले बिजली की तारों और टेलीफोन की तारों के जाल को समेटने के लिए 150 करोड़ की एक योजना तैयार की गई है जिसे लेकर आज बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की वर्ल्ड बैंक से फंडेड 1200 करोड़ की परियोजना के लिए 850 करोड रुपए की दूसरी किस्त मंजूर कर ली गई है इस योजना के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला में स्मार्ट सिटी के तहत रिज मैदान और हसन वैली में स्काईवॉक बनाने सहित विभिन्न स्थानों पर एस्केलेटर, पार्किंग और विधानसभा के निकट फ्लाईओवर के साथ ही कार्ड रोड़ के विस्तारीकरण के कार्य जारी है।
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार 
विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों के सवाल के एक जवाब में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार हैं। जिसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में मिलकर चुनाव प्रचार किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.