केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मंजूर किए 3667 और घर – अनुराग ठाकुर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- देश के छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मोदी सरकार ने हर संभव सहायता करने का प्रयास किया है जिसके चलते आज भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हजार तीन सौ 67 और घरों को मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही हिमाचल में एक वर्ष में लगभग 20 हजार से ज्यादा घर बनाने के लिए केंद्र ने धनराशि मुहैया करवाई है लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का कार्य कर रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री व हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा से सांसद अनुराग ठाकुर ने मंडी जिला के संधोल में कही। वह आने वाले चुनावों में प्रत्याशी तय होने के बाद चुनावी मैदान में डट गए हैं।
संधोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की मदद की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रस्ताव दिया जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल के लिए आज ही 3667 घरों को मंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताएं कि क्या उनके कार्यकाल में कभी एक वर्ष में 20 हजार घरों की मदद मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए झूठे वादे नहीं मेहनत से कार्य करने की जरूरत होती है जिसे कांग्रेसी नहीं कर सकते।
कांग्रेस सरकार ढूंढ रही अपने बागी विधायक, बचा काम करेंगी सड़कें
 इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में खराब सड़क की हालत को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम का सुजानपुर से संधोल का दौरा बनाया जाए तभी उन्हें यहां से गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क इतनी खराब है कि पूरे शरीर में दर्द निकल आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था तो खराब है हि लेकिन कांग्रेस के घर में भी स्थिति खराब है। कांग्रेस अपने विधायकों को ढूंढ रही है, तो बचे हुए विधायकों का काम यहां की खराब सड़कें करने वाली हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने इतना कर्ज लिया लेकिन सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं।
लोगों से आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए मांगे सूझाव
आयोजित जनसमूह को केंद्रीय प्रसारण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने के लिए जारी किया गया नंबर भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपना संकल्प पत्र भी जारी करने जा रही है जिसके लिए भी फोन नंबर पर सुझाव दिए जा सकते हैं। उनके दौरे के दौरान उनके साथ मंडी जिला के धर्मपुर से पूर्व में रहे प्रत्याशी रजत ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.