कम्प्यूटर शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर किया रोष प्रदर्शन…वेतन वृद्धि को लेकर कई महीने से अटकी फाइल

पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)- कंप्यूटर लैब सहायक पिछले 13 सालों से और कंप्यूटर शिक्षक पिछले 11 सालों से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत है. जबकि  कम्प्यूटर लैब सहायक का वेतन मात्र 12 हज़ार है और कंप्यूटर टीचर का वेतन मात्र 18 हज़ार है. इसमें गर्मी व सर्दी की छुट्टियां वेतन नहीं दिया जाता है. वेतन वृद्धि को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा पिछले 10 महीने से हमारी फ़ाइल चलायी हुई है जो फ़ाइल आज के समय फ़ाइनेंस डिपार्टमेंट के अंदर है और यह फ़ाइल पिछले 10 महीनों से ऐसे ही अधिकारियों के चक्कर काट रही है.  इस बात से तंग आकर वीरवार को 4200 कंप्यूटर लैब सहायक और कंप्यूटर टीचर्स पंचकुला की सड़कों पर किया रोष प्रदर्शन किया.
राज्य प्रधान करमजीत संधु ने बताया ये समस्याए 
राज्य प्रधान करमजीत संधु ने बताया कि प्रदेश भर के लगभग 4200 कंप्यूटर लैब सहायक और कम्प्यूटर टीचर इस समय निराश है क्योंकि उनकी मांगें पूरी नही की जा रही  है. अधिकारी उनकी वेतन वृद्धि की फ़ाइल को लटका रहे है.  कंप्यूटर लैब सहायकों और कंप्यूटर टीचर्स ने बीती 11 जनवरी को करनाल सी एम सिटी में प्रदर्शन किया था, तो मुख्यमंत्री  के प्रतिनिधि संजय बठला के द्वारा 25 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलवाने का लिखित में समय दिया गया था लेकिन अभी तक नही मिलवाया गया है.करमजीत संधु ने बताया कि  कंप्यूटर लैब सहायक और टीचर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 10 व 12 सालो से कार्य कर रहे है और इस समय कम्प्यूटर लैब सहायको का वेतन मात्र 12000 और कम्प्यूटर टीचर का वेतन मात्र 18000 है.  इतने कम वेतन में सरकार काम पूरा लेती है. सरकार हर कार्य को डिजिटल करती जा रही तो सरकार के हर डिजिटल कार्य में कम्प्यूटर लैब सहायक और टीचर का योगदान है.  हर साल 15 दिन सर्दी की छुट्टियों का वेतन और 30 दिन गर्मी की छुट्टियों का वेतन शिक्षा विभाग द्वारा काट लिया जाता है.  कंप्यूटर लैब सहायकों और टीचरो की मांग है कि गर्मी व सर्दी में होने वाली छुट्टियों का वेतन न काटा जाए वेतन में सम्मानजनक  वृद्धि की जाये ताकि हम अपने परिवार का गुजारा चला  सके. आज सभी जिला से कंप्यूटर लैब सहायक और कंप्यूटर टीचर मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.