कांगड़ा : संजु चौधरी ( TSN)-जयसिंहपुर में प्रदेश कांग्रेस की रैली के दौरान मंच पर आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा भावुक हो गए.उन्होंने कहा कि कई लोग यह कह रहे थे कि यादविंद्र गोमा भाजपा में चले जाएंगे लेकिन वह कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे.उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े रहेंगे और पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में शामिल कर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाया है। इस दौरान मच पर यादविंद्र गोमा काफी भावुक हो गए.उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े रहेंगे और पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कई लोग यह कह रहे थे कि यादविंद्र गोमा भाजपा में चले जाएंगे लेकिन वह कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे कांग्रेस ने उन्हें बड़ा मान सम्मान दिया है उन्होंने मुख्यमंत्री को अस्वस्थ करते हुए कहा कि वह कभी भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे। जो मान सम्मान आपने दिया है और जो जनता ने भरोसा उन पर जाते हैं वह कभी टूटने नहीं देंगे.
