कांगड़ा एयरपोर्ट की पेसेंजर ग्रोथ बढी..हवाई यात्रियों की संख्या के चलते टर्मिनल बिल्डिंग पड़ने लगी छोटी

राहुल चावला : धर्मशाला ( TSN)-प्रदेश के सबसे बड़े एयरपोर्ट में शुमार कांगड़ा एयरपोर्ट की पेसेंजर ग्रोथ बढ़ रही है। पिछले साल करीब ढाई से तीन लाख पेसेंजर हवाई जहाज से कांगड़ा पहुंचे हैं और यह आंकड़ा साल-दर-साल बढ़ रहा है। यही वजह है कि अब एयरपोर्ट का टर्मिनल छोटा पड़ने लगा है और वे (पटटी) भी कम पड़ने लगी है। बढ़ी बात यह है कि एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों को सामने धौलाधार रेंज नजर आती है और मौसम भी बेहतरीन रहता है, ऐसे में हर साल हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
एयरपोट पर लैंड होते ही  पेसेंजर हो जाते हैं धौलाधार के मुरीद 
एयरपोर्ट प्रशासन की मानें तो बढ़ती फ्लाइटस और लगातार बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या के चलते टर्मिनल बिल्डिंग छोटी पड़ने लगी है और वे (पटटी)कम पड़ने लगे हैं। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने संज्ञान लिया है, जिसके चलते टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार किया जा रहा है, साथ ही एक और वे (पटटी) बनाया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक हवाई सेवाएं कांगड़ा एयरपोर्ट पर आ सकें।
एयरपोट पर लैंड होते ही धौलाधार को देखकर पेसेंजर पहाड़ियों के मुरीद हो जाते हैं। जहाज से उतरने के बाद पेसेंजर के मुंह से बरबस ही वॉउ निकल जाता है और फिर पेसेंजर मोबाइल से फोटो क्लिक करने के बाद ही बाहर आते हैं। ऐसे में कहना गलत न होगा कि धौलाधार रेंज भी एयरपोर्ट की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है।कांगड़ा एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट में पेसेंजर ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। फ्लाइटस और पेसेंजर बढ़ने के चलते टर्मिनल बिलिंग का विस्तार करने के साथ एक और वे बनाया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक फ्लाइटस यहां आ सकें। उन्होंने कहा कि धौलाधार रेंज, एयरपोर्ट की खूूबसूरती बढ़ाती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.