हर्ष महाजन बोले… कांग्रेस के कई विधायक सम्पर्क में, लेकिन भाजपा उतने ही विधायक लेगी जितनी जरूरत

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने  प्रदेश की कांग्रेस के कई विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया है । बुधवार को शिमला में  पत्रकार वार्ता के दौरान हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जल्द गिरने वाली है। कांग्रेस के कई विधायक और नेता उनके संपर्क में है, लेकिन भाजपा उतने ही विधायक लेगी जितनी जरूरत है और लोकसभा चुनाव के बाद यह सरकार गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा नही बल्कि खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जिम्मेवार है। विधायक अपनी सरकार से खुश नहीं है।
हर्ष महाजन ने कहा कि जिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें वोट किया है वह नहीं बिके हैं. उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और हिमाचल हित को ध्यान में रखते हुए अपना वोट दिया और मुख्यमंत्री उन्हें काला नाग और बिकाऊ कह रहे हैं। जबकि इन्होने मुख्यमंत्री से तंग आकर पार्टी के खिलाफ जाकर वोट दिया और ना ही इनको खरीदा गया और इसकी नौबत ही नहीं आई।उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान जब विधायको से वोट मांग रहे थे तो काफी विधायक मुख्यमंत्री से दुखी  नजर आए  और जलालत महसूस कर रहे थे जिसके चलते कांग्रेस के विधायको ने उन्हें वोट दिया और ये सूक्खु सरकार की खुद की नाकामियों की वजह से ही हुआ है। वही हर्ष महाजन  ने प्रदेश के चारों लोकसभा को जीतने का दावा किया साथ ही  6 उप चुनाव जितने की बात कही और कहा कि भाजपा ने अपने लोकसभा और उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक कांग्रेस अपने उम्मीदवार तक नहीं उठा रही है और कांग्रेस की अध्यक्ष भी चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.