इनेलो नेता अभय चौटाला की रणजीत चौटाला को मंत्री पद से हटाने की मांग

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- इनेलो नेता अभय चौटाला ने हिसार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला को मंत्री पद से हटाने और अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रणजीत चौटाला भाजपा में शामिल हो गए और अपना इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया। लेकिन आज तक उन्हें अयोग्य घोषित नहीं किया गया। क्योंकि अगर अयोग्य घोषित किया जाता है तो मंत्री पद भी चला जाएगा और दोबारा रणजीत चौटाला मंत्री नहीं बन सकते। इसलिए इस मामले में  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान  हुई हिंसा का मुद्दा उठाया
अभय चौटाला मंगलवार को रोहतक में इनेलो की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश में हुई हिंसा का मुद्दा भी उठाया। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी गंभीर आरोप लगा दिए।उन्होंने हुड्डा के राजकुमार सैनी से गहरे संबंध होने की बात कही। उन्होंने कहा कि तत्कालीन भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़काने का काम किया। अब राजकुमार सैनी ने इंडी गठबंधन का समर्थन किया है। खुद राजकुमार सैनी यह बात कह चुके हैं कि उनके पास पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, हुड्डा के दूत बनकर आए थे। बाद में हुड्डा से उनके घर पर मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाजपा से मिलीभगत है और यह बात कई बार साबित भी हो चुकी है। अब हुड्डा को अरविंद केजरीवाल की तरह जेल जाने में डर लग रहा है। इसलिए वे भाजपा का साथ दे रहे हैं।
सिरसा और कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से जीत का दावा 
वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में अभय चौटाला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने हेतु 5 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने प्रदेश के हर जिला में जाकर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी हासिल की। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत किया गया है। उन्होंने सिरसा और कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से जीत का दावा किया। जेजेपी का नाम लिए बगैर अभय चौटाला ने कहा कि जो हमे छोड़कर गए थे वे तो खत्म ही हो गए, उनका तो जिक्र ही नहीं। वे जिस तेजी से आए थे, उसी तेजी से चले गए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.