शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- शिमला लोकसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोपो का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस सरकार में हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए को बंद करने का काम किया है। सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार जनता से किए वायदों को लगातार पूरा कर रही है, लेकिन भाजपा इसमें अडंगा लगाने का काम कर रही है।
पूर्व की सरकार में हमीरपुर चयन आयोग बना भ्रष्टाचार का अड्डा
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 22 हजार पद अलग अलग विभागों में स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व की सरकार में हमीरपुर चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था. पैसे देकर नौकरियां दी जा रही थी जबकि गरीब बच्चों को नौकरी नहीं मिल पा रही थी। मुख्यमंत्री के ध्यान में आने के बाद इसे भंग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल एक लाख सरकारी नौकरियां देना संभव नहीं है,लेकिन अलग अलग विभागों में नौकरियां दी जा रही हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद बीजेपी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। राज्यसभा चुनावों में भी कुछ विधायको बीजेपी में गए हैं। उन्होंने कहा कि 62 सदस्यीय विधानसभा में 34 का आंकड़ा कांग्रेस के पास हैं। विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। दल बदल करने वाले लोगों को उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग माफ नही करेंगे। पार्टी के साथ धोखा करने वालो को जनता माफ नही करेगी।
