इंडिया’ गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शानिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा । वहीं  चुनाव आयोग पर  पक्षपात का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि  चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।
भाजपा के दबाव के काम कर रहा चुनाव आयोग 
डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग को पंगु बना दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए चुनाव आयुक्त की नियुक्ती के लिए देश का प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का पैनल बने, जिसको भाजपा ने बदल दिया। भाजपा ने चुनाव घोषणा से ठीक पहले मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लेकर अपनी मर्जी से नए चुनाव आयुक्त को ज्वाइन करवाया।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि   प्रशासन साईट हैक होने का बहाना बना रही है, ऐसा सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। चुनाव आयोग को इस पर उचित संज्ञान लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हम चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे और इस पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे। क्योंकि ऐसे गालियां लिखकर देना सिस्टम के विपरित है। यहां पर भी भाजपा अपने एजेंटों को बैठा कर रखती है और दिल्ली से लेकर कुरुक्षेत्र तक भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के साथ यही किया है। यदि चुनाव आयोग का कार्यालय ऐसा व्यवहार करता है तो देश की जनता चुनाव को निष्पक्ष कैसे माने।डॉ. सुशील गुप्ता ने ये भी आरोप लगाया कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से चुनाव आयोग ने पूरे शहर से हमारे बैनर तो उतार दिए और भाजपा के बैनर आज भी शहर में लगे हुए हैं। ऐसे में   चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।
भाजपा का डीएनए किसान, व्यापारी और गरीब विरोधी :रणदीप सुरजेवाला 
वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसान, व्यापारी और गरीब विरोधी भाजपा के डीएनए में है। मंडी की आढ़त को कम करना इसका सबसे बड़ा सबुत है। जिस प्रकार से मंडी में तोलने वाले और मंडी के मजदूरों पर आतंक ढाया जा रहा है। गरीबों के साथ मजदूरी में भेदभाव किया जा रहा है। इन सबके खिलाफ पूरे हरियाणा में रोष है, भाजपा न केवल बेकफूट पर है बल्कि भाग रही है। भाजपा ध्यान भटकाने के लिए नए और अनर्गल शगुफा लेकर आएंगे। उन्होंने  शहर के लोगों से डॉ. सुशील गुप्ता के पक्ष वोट की अपील की ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.