/ Jun 21, 2026

कुठेडा पंचायत में भाजपा के स्थापना दिवस पर सांसद इंदु गोस्वामी ने की शिरकत… CM के आरोपों पर किया पलटवार

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- भाजपा के स्थापना दिवस पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठेडा पंचायत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की.इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी राजेंद्र राणा हमीरपुर के विधायक व हाल ही में भाजपा में शामिल आशीष शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी सुमित शर्मा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी सहित भाजपा के जिला मंडल के प्रभारी मौजूद रहे.
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के छह उपचुनाव के अलावा लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होगी ।वहीं मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा पर खरीद फरोख्त करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश की जनता पिछले 55 सालों से कांग्रेस के चल व चरित्र को अच्छी तरह से जानती है और अगर उनका काम करने का तरीका सही होता तो प्रदेश के नौ विधायक भाजपा में शामिल नहीं होते । उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त का काम कांग्रेस पूर्व में भी करती आई है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो आरोप  भाजपा पर लगा रहे हैं वह केवल कांग्रेस के पूर्व चरित्र को ही दर्शा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी पूर्व में झूठ और छल की राजनीति करती आई है । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबको साथ लेकर चलने का काम करते हैं और इसी संकल्प को प्रदेश में भी काम करती है ।
लोकसभा और विधानसभा  उपचुनाव में हार से घबराए  CM
वहीं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि  प्रदेश की जनता झूठ पर स्थापित कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर करने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में हार से घबराकर मुख्यमंत्री आए दिन अनाप  शनाप बयान बाजी कर रहे हैं ।राणा ने कहा कि आज सभी नौ लोगों मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिमला हाई कोर्ट के माध्यम से आज मुख्यमंत्री को नोटिस भी भेज दिए जाएंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.