/ Oct 28, 2026

CM नायब सैनी ने BJP प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में की विजय संकल्प रैली

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज रोहतक से भाजपा  के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि  भाजपा शासन में देश और प्रदेश के अंदर गरीब, किसान और मजदूर समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिनका प्रदेश के हर व्यक्ति को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है और रोहतक की सीट हमारे लिए प्राथमिकता है। वे यहां की जनता से अपील करते हैं कि डॉक्टर अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं में हम अपना योगदान दे सकें। डा. अरविंद शर्मा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बातें कम, काम ज्यादा करते हैं, इन्होंने लोकसभा में हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज उठाई।वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जात-पात की राजनीति की और अब फिर से वे इसी तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे प्रदेश के अंदर माहौल बिगड़े। अरविंद शर्मा ने कहा कि कुछ जगह पर कांग्रेस ने युवाओं को बहका रखा है और उनका विरोध करने जैसी गतिविधियों में भेजा जा रहा है। लेकिन कांग्रेसी जनता के सामने एक्सपोज हो चुके हैं और ये जितनी भी गतिविधियां हैं, ये सारी गुलाबी गैंग करवा रही है। लोगों से वोट की अपील करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि उनको दोबारा मौका मिलता है तो अगर कोई कसर बाकी रही है तो उसको ब्याज समेत पूरा करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.