मुंबई से लाया रक्षा सूत्र ही बन रहा भाजपा के गले की फांस-विधायक चंद्रशेखर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा के लिए जो रक्षा सूत्र भाजपा मुम्बई से लेकर आए हैं वह आने वाले समय में उनके लिए ही गले की फांस बनेगा। क्योंकि अभी तक कांग्रेस तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं कर रही लेकिन पूरा सोशल मीडिया उस सूत्र के तार तार जनता के सामने रख रहा है। यह तंज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व मंडी जिला के धर्मपूर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर कसा।
कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी के गांधी भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा को खूब आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस रक्षा सूत्र के बल पर वह मंडी लोकसभा को जीतने का दम भर रहे हैं आने वाले समय में तार तार हो जाएगा और कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों को जीतेगी। उन्होंने कहा कि मंडी की जागरूक जनता ही रस्सी के रेशे खोलने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा की जनता का मजाक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। चंद्र शेखर ने कहा कि मुझे कंगना पर दया आती है कि उसे तो अभी तक बूथों का पता भी नहीं होगा लेकिन इस चक्कर में जयराम बूथ-बूथ घूम कर अपना पाठ ही ना भूल जाएं।
जयराम खुद कर रहे नेतृत्व को खत्म
 वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान चंद्रशेखर नेता प्रतिपक्ष पर भी जुबानी हमले बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आज तक अपना ही कैडर समाप्त करने वाला नेता पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ने पहले अपनी पार्टी के शिर्ष नेतृत्व को समाप्त किया और आज अपनी लाज बचाने के लिए उन्हीं नेताओं की शरण में जा रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में घटित प्रक्रिया से लगता है कि किसी नेता को सत्ता का चस्का लग गया है और वह इसे बार बार पाने की लालसा में राजनीतिक उठापटक में ही लगे हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अब कुछ नहीं होने वाला है अब प्रदेश में भाजपा बस छांछ मथने में लगी है जिससे कुछ नहीं निकलेगा।
हमें भी किए गए खरीदने संबंधी व्हाट्सएप कॉल
वहीं पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में कुर्सी के लिए नेताओं व विधायकों को खरीदने का दौर शुरू हुआ है जो कि निंदनीय है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी व्हाट्सएप पर कॉल आई लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों का हवाला देते हुए इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बारे में सरकार को शिकायत की गई है जिस पर कार्यवाही होते ही कुर्सी की खरीद फरोख्त करने वालों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.