BJP नेता महेश्वर सिंह से मिलने पहुंची कंगना रनौत..काफी देर तक हुई राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत अपने चुनावी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद कंगना रनौत ने रघुनाथपुर में पहुंचकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के साथ मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंगना रनौत ने पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के साथ मुलाकात की और उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी भेंट की। वहीं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के द्वारा भी कंगना रनौत को कुल्लवी टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
पार्टी हाई कमान  महेश्वर सिंह को मनाने में  आखिर हो गई कामयाब 
वहीं बंद कमरे के भीतर भी काफी देर तक कंगना रनौत और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बीच राजनीतिक चर्चा होती रही और उसके बाद दोनों साथ मिलकर ढालपुर में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। ऐसे में बीते दिनों भी पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के द्वारा बयान दिया गया था कि वह जब तक जीवित रहेंगे,  पार्टी के लिए काम करेंगे। हालांकि इससे पहले टिकट न मिलने पर महेश्वर सिंह नाराज चल रहे थे और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा भी उन्हें मनाने का प्रयास किया गया था। उसके बाद पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने दिल्ली में जाकर केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात की थी। अब उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में यह निर्णय भी लिया है कि वे अब पार्टी के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा से देश का पीएम बनाना है। ऐसे में अब लग रहा है की पार्टी हाई कमान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने में कामयाब हो गया है और इसका सीधा फायदा प्रत्याशी कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव में मिलेगा। गौर रहे कि पूर्व सांसद महेश्वर सिंह तीन बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र में उनका अपना एक वोट बैंक भी है  ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.