किसानों की फसल में आ*ग लगने से लाखों का नुकसान…मौके पर मुआयना करने पहुंचे गिरदावर राजकुमार

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिले  के गांव बंचारी के गेहूं और भूसा के खेतों में अचानक आ*ग लग गई। इस आ*ग से किसानो की पांच एकड़ भूमि में खडी फ़सल सहित  40 एकड़ में भूसा बनवाने के लिए पडी  जलकर राख हो गई। आ*ग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद  विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आ*ग पर काबू पाया । मौके पर मुआयना करने के लिए गिरदावर राजकुमार पहुंचे और किसानो की नष्ट हुई फसल का जायजा लिया।
गौरतलब है कि दिनों दिन बढते तापमान और तेज हवा के चलते होडल उप मंडल के विभिन्न गावों में जंगल में खडी गेहूं की फसल में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गांव बंचारी के जंगल में अचानक आग लग गई। फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग बढती ही गई। जंगल में आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। बाद में मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया गया। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बंचारी में किसान विसराम, ओमप्रकाश, रामवीर, नारायण, टीकाराम, जिले, सतवीर, छत्तर, गोपाल, गुलाब, मुकेश, कन्हैया,विसराम, राजेंद्र व जसराम आदि के खेतों में अचानक आग लग गई।
बताया जाता है कि आ*ग लगने से लगभग पांच एकड गेहूं की खडी फसल नष्ट हो गई। इसके अलावा कुछ किसानों ने अपनी फसल तो उठा ली थी, लेकिन भूंसा बनाने के लिए मशीन के इंतजार में खेत को छोड दिया था।  जो आग की चपेट में आने से राख हो गए। इस मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक आग से खेतों में फसल का नुकसान हो गया था ।   किसानों का कहना था कि जंगल में बिजली की लाईन नहीं है,लेकिन उसके बाद भीं उनकी फसल में  आग लग गई। किसानों ने किसी असामाजिक तत्तव द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। आग लगने से किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।आ*ग की सूचना के बाद मौके पर राजस्व विभाग के गिरदावर राजकुमार  भी नष्ट हुई फसलों का जायजा लेने के लिए पहुंचे । राजकुमार ने कहा की वह मौके पर पहुंचे हैं और आग से किसानो की 5 एकड़ के लगभग खड़ी फसल जलकर राख हो गई है और लगभग 35 एकड़  खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया है। उन्होंने मौके पर आकर पूरा जायजा लिया है और वह इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज देगें और किसानो की पूरी तरह से मदद कराई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.