मंडी : धर्मवीर ( TSN)- बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी ने मंडी संसदीय सीट से सांसद प्रतिभा सिंह व उनके बेटे मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। दोनो नेताओं से सवाल करते हुए गांधी ने कहा कि दोनों नेता बताए कि सांसद प्रतिभा सिंह व मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश व मंडी लोकसभा में क्या विकास कार्य करवाए हैं।इंदर सिंह गांधी ने कहा कि मां बेटा एक जैसे होते हैं और विक्रमादित्य सिंह पहले अपने मुंह पर लगाम लगाए।
मां- बेटा एक जैसे होते हैं, अपने मुंह पर लगाम लगाए विक्रमादित्य
इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने विक्रमादित्य सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि कंगना रनौत के लिए अपनी बात नापतोल कर रखे नहीं तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। कंगना ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत व बलबूते के दम पर नाम कमाया है। जबकि विक्रमादित्य सिंह ने राजपरिवार के होने के बाद भी दुनिया के सबसे बड़े संघ को संघी की जगह “भंगी” शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हो कहा कि प्रतिभा सिंह विक्रमादित्य सिंह ने हमेशा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के साथ पक्षपात किया है। सांसद रहते हुए प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा के लिए क्या विकास कार्य करवाए हैं, मां-बेटा इसे सार्वजनिक करें। इस मौके पर बल्ह विधायक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर को भी नसीहत दे डाली। गांधी ने कहा कि कंगना नाप तोलकर ही अपनी बात रखनी है। कंगना ने अभी तक किसी के प्रति कोई भी अपशब्द नहीं कहे हैं, जबकि पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पहले भी पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर कई शब्दवाण छोड़े हैं। पहले कांग्रेसी नेता अपनी जुबान पर लगाम लगा कर रखें ।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय सीट से जब से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना प्रत्याशी बनाया है उसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। आए दिन सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं द्वारा आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है और दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे हमलावर है। रविवार को जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत व भाजपा को घेरा था। वहीं सोमवार को बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी कांग्रेसी पार्टी पर तीखा प्रहार किया है।
