कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा के संकल्प पत्र को बताया विकसित भारत का रोड मैप.

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- केंद्रीय मंत्री और लोकसभा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा के संकल्प पत्र को  विकसित भारत का रोड मैप बताया है.बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता  के  दौरान उन्होंने कहा कि  इस संकल्प के कारण ही पिछले 10 साल में भारत दुनिया के 11वे नंबर से 5वे नंबर की आर्थिक शक्ति बना है ।उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई.उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर का संकल्प लिया था अब रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान है । बीजेपी ने धारा 370 हटाने का  काम किया है ।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2024 के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता समेत तमाम मुद्दों को शामिल किया गया है । उन्होंने कहा कि  70 साल से ऊपर के लोगो को आयुष्मान योजना के तहत 500000 तक का इलाज मिलेगा । उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि पारदर्शी भर्ती प्रणाली , मुफ्त राशन , एमएसपी बढ़ाएंगे , नागरिक संशोधन अधिनियम लागू होगा , एक राष्ट्र एक चुनाब पर आगे बढेंगे , पेपरलीक पर सख्ती से काम करेंगे , लाखो रोजगार के अवसर देंगे , शहरों मै महिलाओ के शोचालय बनाएंगे , 2029 का चुनाव महिला आरक्षण के साथ होगा , नई रेलवे पटरिया, बुलेट ट्रेन , मेट्रो , भारत को निर्माण का हब बनाएंगे , तमिल भाषा को बढ़ावा देंगे , सबका साथ सबका विकास पर आगे बढेंगे , इको टूरिज्म को बढ़ावा देंगे , 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेंगे , हर क्षेत्र के विकास की गारंटी दी गई है । इसी तरह आम आदमी के लिए उसके जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमाम संकल्प लिए है । उन्होंने कहा कि ये 71 पेज का संकल्प पत्र है । कृष्णपाल गुर्जर ने अगले 5 सालों में बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो , एफएनजी , जेवर एयरपोर्ट , 24 घंटे बिजली , अच्छी स्वास्थ्य सेवाए समेत तमाम संकल्प गिनाते हुए कहा कि इस बार फरीदाबाद को हरियाणा का नंबर 1 शहर बनायेगे ।
भ्रष्टाचार के सबूत लाए, राजनीति से  ले लेंगे संन्यास  
 इस मौके पर पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर लगने वाले तमाम भ्रष्टाचार के आरोप गलत है अगर कोई भी भ्रष्टाचार के सबूत ले आए तो राजनीति से संन्यास ले लेगे । उन्होंने कहा कि मैं कैसा हूं इसका फैसला मेरे क्षेत्र की जनता करेग. दो बार क्षेत्र की जनता इस पर मोहर लगा चुकी है 2024 में भी जनता ही मोहर लगाएगी ।
दुष्यंत चौटाला के बयान पर किया पलटवार 
दुष्यंत चौटाला के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरियाणा की आवाज उठाना तो दूर अपने क्षेत्र की आवाज भी नहीं उठा पाते हैं पर उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला अब यह क्यों बोल रहे हैं यह सब जानते हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का सर्वत्र विकास हो रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.