/ Oct 26, 2026

मंडी लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति..CM सहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हुई शामिल

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)-लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारियां जोरों पर है. इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राज्य भवन शिमला में मंडी लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाई. बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे.
जल्द ही दो सीट पर  टिकट को लेकर होगा फैसला -प्रतिभा सिंह 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर उनकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है. अब बैठक में मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देंगे और साथ ही जिम्मेदारी सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि आज मंडी लोकसभा हलके को लेकर बैठक यहां राजीव भवन में रखी गई है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी मैदान में उतरेगी और पार्टी की जीत के लिए काम करेगी. वहीं दो सीटों पर टिकट तय करने को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि इन सीटों पर सारे पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा. इसके बाद इन सीटों पर कांग्रेस मजबूत से मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जल्द ही टिकट को लेकर फैसला हो जाएगा.
पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर बनेगी चुनावी  रणनीति -CM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  कहा कि चुनाव की दृष्टिगत मंडी लोकसभा सीट को लेकर यहां बैठक रखी गई है. जिसमें मंडी लोकसभा सीट से फीडबैक लेकर आए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श होगा. उन्होंने कहा कि इसके बाद मंडी लोकसभा सीट में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने की बात कही है और इसको लेकर भी अब चुनाव आयोग ने उनकी आधी बात को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के फॉर्म अब तहसीलदार के दफ्तर में जमा हो सकते हैं. चुनाव के बाद महिलाओं को ₹1500 सम्मान निधि के मिलने शुरू हो जाएंगे.
विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर उठाया गो मांस सेवन का मुद्दा 
मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर गो मांस सेवन वाले मामले पर भाजपा पर निशाना साधा है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सनातन पर प्रहार कर रही है. उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश मे देवी देवताओं का तिरस्कार किया जा रहा है. कंगना को निशाने पर लेते हुए.उन्होंने कहा कि जो खान-पान हिंदू की सोच से भी दूर है, भाजपा ने ऐसी सोच को बढ़ावा देने वाली प्रत्याशी को मण्डी से उतारा है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस पूरे मामले पर मुंह पर टेप लगा दी है. लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इस पर संज्ञा लेना चाहिए इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और हिमाचल के प्रांत प्रचारक से भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को जनता के बीच भी लेकर जाएंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.