किन्नौर : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बालट्रांग में कल्पा मंडल जिला किन्नौर की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी बताया । उन्होेने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि एक बार तो कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावो में जनता को ठग कर वोट प्राप्त कर लिया पर इस प्रकार की ठगी इन लोकसभा के चावन में नहीं चलेगी. जनता सब जानती है कि सरकार में किन का कल्याण हुआ और किन का नहीं। अगर कल्याण हुआ तो इस सरकार में केवल मुख्यमंत्री के मित्रों का हुआ। उन्होंने कहा की वर्ष 2019 के चुनाव में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्व रामस्वरूप शर्मा ने 4,05459 मतों के अंतर से कांग्रेस को हराया था और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में चारों के चारों लोकसभा सीटों को जीतेगी, हम केवल लोकसभा सीटें नहीं जीतेंगे, हम हिमाचल प्रदेश में होने वाले 6 या 9 उपचुनाव भी जीतेंगे जनता में सरकार के प्रति बहुत रोष है और वह रोष स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है और पहली बार नहीं तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जनता को अगर किसी पर विश्वास है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, दृढ़ निश्चय और गारंटी पर है।उनके साथ भाजपा के प्रत्याशी सूरत नेगी, भाजपा नेता जवाहर शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव हीरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
