/ Jul 04, 2026

सुक्खू बोले मेरे CM बनने के बाद जयराम है विचलित..बेटी की घटना पर भी सेक रहे राजनीतिक रोटियां

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर के बयानों पर जबाव देते हुए कहा कि जयराम ठाकुर हर बार किसी बात को मुददा बनाने का काम करते है । उन्होंने  कहा कि पालमपुर में बेटी की घटना पर भी राजनीतिक रोटियों को सेकने का काम करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि जब से जयराम ठाकुर सीएम की कुर्सी से हटे है तब से सीएम की कुर्सी हथियाना चाहते है तो कभी कानून व्यवस्था बिगडने की बात कर रहे है। उन्होंने  कहा कि पालमपुर में बेटी की दराट से ह*त्या करने की कोशिश की गई है, यह हिमाचल की संस्कृति नही है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर सरकार ने बेटी का पूरा खर्च उठाने की बात कही है।
बिके हुए विधायकों को टिकट देने पर बीजेपी में मचा है घमासान
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर खुद विचलित है क्योंकि हर जगह बीजेपी के कार्यकर्ताओं को नए नेताओं के आने से दुख हुआ है। उन्होंने  कहा कि उपचुनावों में बीजेपी में पुराने नेताओं को पूछा तक नही है और बिके हुए विधायकों को टिकट दे दी जिससे बीजेपी के लोग नाराज हुए है, जिन्हें मनाने में बीजेपी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के द्वारा की गई राजनीति से लोकतंत्र मजबूत नही होता है। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से जयराम ठाकुर विचलित हो रहे है।
कारोना समय में  भी कंगना ने नही की  हिमाचल की मदद
कंगना रणौत के द्वारा पालमपुर में पीडित बेटी का खर्चा उठाने के बयानों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कंगना रणौत राजनीति करने के साथ सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि करोना समय में कंगना रणौत ने हिमाचल में कोई मदद नही की है बल्कि आमिर खान ने मदद की थी । इस समय कंगना रणौत केवल मात्र राजनीति करने के लिए ऐसा कर रही है।वही गंगूराम मुसाफिर के कांग्रेस में ज्वाइन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वीकृति दी है और जल्द हाईकमान इस पर मुहर लगाएगी।इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों को लेकर फीडबैक ली है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने सेरा रेस्ट हाउस में सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधिमंडलों के साथ गुफतगू की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.