/ Aug 12, 2026

देश की जनता की भलाई के लिए नही, सत्ता में रहने के लिए BJP करती है काम : एटक

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- मंगलवार को सोलन में एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भरद्वाज ने भाजपा पर कई तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से हटकर चुनाव लड़ रही है और तानाशाही रवैया सरकार द्वारा अपनाया गया है। 2014 के बाद से आज तक लगातार माहौल बिगड़ा है और इसी की बदौलत आज हंगर इंडेक्स में 107वें नंबर पर भारत पहुंच चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भरद्वाज ने  कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने 1 साल में 10 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन 10 वर्षों में कितना रोजगार वे दे पाए हैं इसको लेकर भाजपा को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों का एमएसपी देने की बात हो या फिर महिलाओं का सम्मान करने के बात हर चीज में झूठी गारंटी ही भाजपा की साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है,भारद्वाज ने कहा कि भाजपा राज में तानाशाही बड़ी है महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है लेकिन इन मुद्दों के बजाय अन्य मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की भलाई के लिए नहीं बल्कि सत्ता सुख भोगने के लिए देश में झूठी गारंटी दे रही है और अब इन्हें देश की जनता इन चुनाव में जवाब देने वाली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.