/ Oct 31, 2026

गेहूं की फसल कटाई के मुंह मांगे दाम ले रहे मजदूर.. किसान परेशान,डीसी को दी शिकायत

ऊना : राकेश ( TSN)-हिमाचल प्रदेश का जिला उन्ना कृषि प्रधान जिला है जहां पर सबसे ज्यादा लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर है. ऊना जिला में सबसे ज्यादा गेहूं और आलू की फसल की पैदावार की जाती है.  इस बार गेहूं की कटाई का काम शुरू है,लेकिन गेहूं कटाई के लिए मजदूरों द्वारा मुंह मांगे दाम मांगे जाने को लेकर किसान काफी परेशान है.  किसान संगठनों ने आज ऊना में एकत्रित होकर एमसी पार्क के बाहर अपना रोष प्रकट किया.
किसानों की माने तो गेहूं की कटाई के लिए मजदूर दिहाड़ी से कई गुना ज्यादा दाम मांग रहे हैं. किसानों के मुताबिक वह मजदूरों को जिला मुख्यालय से अपने वाहन के माध्यम से लेकर  जाते हैं और शाम को वापस भी उनको छोड़कर जाते हैं. इस दौरान उनके खाने-पीने का बंदोबस्त भी उनके द्वारा ही किया जाता है,लेकिन इस बार गेहूं की कटाई शुरू होते ही किसान 800 से ₹1000 रुपए दिहाड़ी  मांग रहे हैं, जो की बहुत ज्यादा है.उन्होंने कहा की गेहूं की कटाई करने वाले  मजदूर अपने मनमर्जी के दाम मांग रहे हैं जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है.एक तो फसल पर मौसम की मार पड़ी है और ऐसे में मजदूरों द्वारा मुंह मांगे  दाम मांगे जाने के कारण किसान के पल्ले कुछ भी नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब भी प्रवासी मजदूरों पर कोई मुसीबत आई है तो वह उनके साथ खड़े हुए है. हर प्रकार की मदद भी उनकी की है लेकिन अब गेहूं की कटाई के समय यह प्रवासी मजदूर मुंह मांगे दाम मांग रहे हैं जिससे वह काफी दुखी है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है की गेहूं की कटाई का दाम तय किया जाए ताकि प्रवासी मजदूरों द्वारा किसानों को लूटा न जा सके. किसानों ने  डीसी ऊना से मुलाकात कर इस मसले का जल्द हल निकालने की माग की है.
लेबर इंस्पेक्टर को सौम्पा मामला
वहीं  डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा है की किसानों का एक  प्रतिनिधिमंडल गेहूं की कटाई में लेबर चार्ज के मसले को लेकर मिला है.उन्होंने इस मामले को लेबर इंस्पेक्टर को सोपा है ताकि सरकार के मुताबिक जो लेबर रेट इसमें तय किए है उसके तहत मिल सके और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

शिमला-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.